TV न्यूज

37 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर ‘बिग बॉस’ में पहुंचे भजन सम्राट तो मचा तहलका, ऐसे उड़ा मजाक

जसलीन के साथ अपने संबंधों का खुलासा करने के बाद अनूप जलोटा फैंस के बीच मजाक बन गए
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 1:47 PM IST
Anup jalota salman
Anup jalota salman

टीवी का सबसे विवादित और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 12 शुरू हो चुका है। यह शो शुरू होते ही चर्चा में आ गया है। दरअसल चर्चा में आने की वजह है शो में आने वाले कंटेस्टेंट। इस बार बिग बॉस में प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं। अनूप ने पहले ही दिन तहलका मचा दिया। दरअसल अनूप के साथ उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू भी पहुंची थी। दरअसल जसलीन भजन गायक अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड हैं। दोनों की उम्र में 37 साल का अंतर है। खुद अनूप जलोटा ने इस बात का खुलासा किया कि वह पिछले तीन सालों से जसलीन के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अनूप जलोटा को ट्रोल करने लगे।

फैंस के बीच मजाक बने अनूप जलोटा:
जसलीन के साथ अपने संबंधों का खुलासा करने के बाद अनूप जलोटा फैंस के बीच मजाक बन गए। बिग बॉस फैंस के बीच वे ट्रेंडिंग टॉपिक बन गए हैं। सोशल मीडिया पर अनूप जलोटा का मजाक बनने लगा। इंटरनेट पर लोग उनके Memes बनाने लगे और देखते ही देखते ये Memes वायरल होने लगे।

सलमान ने भी ली चुटकी:
सिर्फ इंटरनेट यूजर्स ही नहीं बल्कि बिग बॉस के घर में भी अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते का मजाक बना। प्रीमियर के दिन गेस्ट पैनल में बैठे सेलेब्स और सलमान खान भी अनूप जलोटा के अफेयर पर चुटकी लेते हुए दिखे।

अनूप हमारे बगैर नहीं रह पाते:
जसलीन ने घर के अंदर जाने से पहले कहा,'अनूप हमारे बगैर नहीं रह पाते। वे कोलकाता चले आते। हम छिप छिपकर मिलते। बिग बॉस के घर में हमें छुटकारा मिलेगा।' जसलीन ने ये भी कहा कि वह अनूप जलोटा को अपने से दूर नहीं होने देंगी। घर में भी वे उन्‍हें दूसरों से बचाकर रखेंगी।

Published on:
Also Read
View All
कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार