मुंबई पुलिस ने दिया यह जवाब:
उदय के इस ट्वीट के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं मुंबई पुलिस ने भी इसका जवाब दिया। मुंबई पुलिस ने अभिनेता के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'सर भारत के नागरिक होने के नाते आप एक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपने विचार ज़ाहिर करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन ध्यान रखें कि फिलहाल गांजा का सेवन करना, उसे पास रखना या फिर उसके आयात और निर्यात पर एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत कड़ी सजा भी हो सकती है। कृप्या इस संदेश को और आगे तक फैलाएं।'