11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाह्नवी ने महिलाओं की खूबसूरती को लेकर कही ऐसी बात, सुनकर सभी रह गए दंग

जब बात खूबसूरती की आती है तो हर महिला का अलग सफर होता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 16 Sep 2018, 1:03 PM IST

jhanvi kapoor

jhanvi kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने एक इवेंट के दौरान महिलाओं की खूबसूरती को लेकर बात की। जाह्नवी ने कहा कि महिलाओं को अपनी खूबसूरती पर गर्व होना चाहिए और इसे लेकर शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। जाह्नवी को हाल में एक ब्यूटी ब्रांड का एम्बेसडर भी बनाया गया है और वह इसे लेकर सम्मानित महसूस करती हैं। बता दें कि जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

हर महिला का अलग सफर होता है:
जाह्नवी ने एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जब बात खूबसूरती की आती है तो हर महिला का अलग सफर होता है और उन्हें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्हें किसी को फॉलो करने की जरुरत नहीं है क्योंकि दो चीजें कभी एक जैसी नहीं हो सकती और इसी तरह इसे लेकर ग्लानि नहीं होनी चाहिए।'

आत्म अभिव्यक्ति का तरीका:
अभिनेत्री ने कहा 'यह इंसान का स्वभाव है कि आप कैसे दिखते हैं और उस पर नियंत्रण पाना चाहते हैं। यह आत्म अभिव्यक्ति का तरीका है। मेरी इसमें काफी रूचि है।' साथ ही उन्होंने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तो अपनी मां श्रीदेवी को शूट और कार्यक्रमों के लिए तैयार होते देखती थीं। जाह्नवी ने बताया कि उनकी मां बहुत अच्छी तरह मेकअप करती थीं।

सादा रहना पंसद:
जाह्नवी को सादा रहना पसंद है और वह अक्सर अच्छी त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती है। जाह्नवी की डेब्यू फिल्म सुपरहिट होने के बाद उनके पास और भी कई फिल्मों के ऑफर हैं। वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी हैं। जाह्नवी ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

नेचुरल शेड्स पसंद:
जाह्नवी ने कहा, ‘आज लोग नेचुरल दिखने की तरफ ज्यादा बढ़ रहे हैं और व्यक्तिगत तौर पर मुझे भी यही पसंद है। मुझे नेचुरल शेड्स पसंद है’।