TV न्यूज

इस बार सलमान के शो ‘बिग बॅास 12’ में होगा कुछ खास, ये कंटेस्टेंट दे सकती है बच्चे को जन्म!

‘बिग बॉस 12’ में भारती ने एक खास बात बताई।
2 min read
Sep 11, 2018
bigg boss 12 bharti singh planning baby during reality show
bigg boss 12 bharti singh planning baby during reality show

टीवी इंडस्ट्री का मशहूर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ जल्द ही शुरु होने जा रहा है। ये शो 16 सितंबर से टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। सलमान खान के इस शो में पहली कंटेस्टेंट के तौर पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया एक सेलिब्रिटी कपल के तौर पर दिखाई देंगे।

हाल में भारती ने शो से जुड़ी बातचीत की। टीवी की मशहूर कॅामेडियन ने बताया कि,' मैंने सोच समझकर राइटर से शादी की है। क्योंकि राइटर के बच्चे ऐसे (सलमान जैसे) पैदा होते हैं'। भारती ने ये भी कहा कि,' वो घर में खुशियां फैलाने जा रही हैं ना कि लड़ाई-झगड़ा करने।'

इसके अलावा हाल में इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान भारती ने एक खास बात बताई। भारती से पूछा गया कि ऐसी कौन सी बात थी, जिसकी वजह से वो सलमान के शो में एंट्री कर रही हैं? इसपर भारती ने कहा,' मैं और हर्ष रिएलिटी शो पर ही बच्चे की प्लानिंग करने की सोच रहे है। भारती ने आगे कहा,' बिग बॉस का ऑफर मुझे खतरों के खिलाड़ी के समय ही मिला था तब मैंने मेकर्स से कहा कि मुझे लौटकर आने दीजिए फिर हम फैसला लेंगे। जब मेकर्स ने मुझे बताया कि मैं अकेले नहीं बल्कि हर्ष के साथ घर में जाने वाली हूं तो मैं काफी खुश हुई। उसके पास मेरे लिए वक्त नहीं है।'

दोनों को ‘बिग बॉस 12’ के लिए हर हफ्ते 45 लाख रुपये मिलने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ा ‘नच बलिए 8’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में भी दिखाई दे चुका है।

Updated on:
11 Sept 2018 12:31 pm
Published on:
11 Sept 2018 11:58 am