TV न्यूज

बिग बॉस: भारती ने दीपक से कहा, या तो सोमी को प्रपोज करो या बहन बना लो, फिर हुआ ऐसा

इस हफ्ते बिग बॉस के घर का माहौल काफी रोमांटिक रहा। घर में शायरी की महफिल का भी आयोजन किया गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2018, 1:02 PM IST
Bharti and deepak
Bharti and deepak

दिवाली के त्योहार पर बिग बॉस के घर में भी धमाल हो रहा है। दिवाली को लेकर बिग बॉस में कई टास्क खेले जा रहे हैं। दिवाली के मौके को खास बनाने के लिए एपिसोड में सपना चौधरी, हिना खान, विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई। इसके बाद अब भारती सिंह और आदित्य नारायण की भी शो में एंट्री हो चुकी है।

भारती ने दीपक से कहा सोमी को प्रपोज करने को:
जब भारत ने घर में एंट्री ली तो उन्होंने दीपक से सोमी को प्रपोज करने को कहा। इसके बाद दीपक और सोमी स्टेज पर आए। भारती ने फिर से दीपक को कहा कि वह सोमी को प्रपोज करें। लेकिन दीपक ने कहा कि सोमी सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त हैं। इस पर भारती ने कहा,'अगर ऐसा है तो या तो तुम सोमी को प्रपोज करो या फिर उसे बहन बना लो।'

घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज:
इस पर दीपक ने भारती की बात मानते हुए घुटनों पर बैठकर सोमी को प्रपोज किया। दीपक—सोमी के अलावा बिग बॉस में दो और जोडियां बनीं सृष्ट‍ि रोड़-रोह‍ित और जसलीन-श‍िवाशीष की। जसलीन-श‍िवाशीष भी एक-दूसरे के साथ डांस करते हैं। ऐसे में इस हफ्ते बिग बॉस के घर का माहौल काफी रोमांटिक रहा। घर में शायरी की महफिल का भी आयोजन किया गया, जिसमें रोमिल और सुरभि, शायरी करते हुए नजर आते हैं।

Published on: