27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी लेकिन किस्मत टीवी की दुनिया में ले आई: अदिति गुप्ता

अदिति ने बताया कि वे पहली बार किसी थ्रिलर-सस्पेंस शो में काम कर रही हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 4 Nov 2018, 12:59 PM IST

Additi gupta

Additi gupta

'इश्कबाज', 'कुबूल है', 'किस देश में हैं मेरा दिल' सहित कई शोज में में नजर आ चुकी अभिनेत्री अदिति गुप्ता जल्द ही स्टार भारत के नए शो 'काल भैरव रहस्य 2' में नजर आने वाली हैं। अदिति एक फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं लेकिन किस्मत उन्हें मनोरंजन की दुनिया में ले आई। अभिनेत्री ने अपने इस टीवी शो और कॅरियर को लेकर पत्रिका एंटरटेनमेंट से विस्तार से चर्चा की।

पहली बार किया थ्रिलर-सस्पेंस शो:
अपने नए शो के बारे में बात करते हुए अदिति ने बताया कि वे पहली बार किसी थ्रिलर-सस्पेंस शो में काम कर रही हैं और इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। अदिति ने कहा,'शो में मेरी भूमिका अब तक के मेरे सभी किरदारों से पूरी तरह अलग है।' साथ ही उन्होंने कहा, मुझे यह शो बहुत अच्छा लगा क्योंकी मैंने इससे पहले कभी भी एेसा कुछ टीवी पर नहीं देखा था।'

शो में मेरा रोल बेहद एक्सप्रेसिव:
शो में अपने किरदार के बारे में बताते हुए अदिति ने कहा, 'काल भैरव रहस्य 2' में मेरा रोल बहुत एक्सप्रेसिव है। मैं ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हूं जो कि कॉन्फिडेंट है और श्राप में या किदवंतियों में विश्वास नहीं करती। वह समझदार, मजेदार और ज्यादा बात करने वाली है। वह जमीन से जुड़ी है।'

फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी:
अदिति ने बताया कि वह फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं लेकिन किस्मत उन्हें टीवी की दुनिया में ले आई। अदिति ने कहा, 'कुछ लोग होते हैं, जिनको पता होता है कि जिंदगी में क्या करना है और कुछ लोगों इस बारे में निर्णय नहीं ले पाते। मैं फैशन डिजाइनिंग करना चाहती थी लेकिन जब मैं टीवी शो किया तो मैंने इसे ज्यादा एंजॉय किया और फिर मैंने टीवी में ही अपना कॅरियर बनाने का निर्णय लिया।'

आलस और गुस्सा सबसे बड़ी कमजोरी:
अदिति ने बताया कि धैर्य की कमी और आलस उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। अदिति ने कहा, मुझे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है और यही मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है। साथ ही आलस भी मेरी कमजोरी है।'

मंगेतर के साथ पहली दिवाली:
अदिति ने पिछले दिनों ही अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई की है। यह उनके मंगेतर के साथ पहली दिवाली है। अदिति ने बताया कि वह अपने मंगेतर के साथ इस समय को एंजॉय कर रही हैं। वहीं शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस बारे में जानकारी देंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग