TV न्यूज

Bigg Boss 12: जयपुर की पठान सिस्टर्स ने ली शो में एंट्री, मिली तोपों की सलामी

शो में दबंग खान का लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं शो की शुरुआत में ही सलमान ने बताया ये शो जोड़ी वर्सेज सिंगल होगा।

2 min read
Sep 16, 2018
Bigg Boss 12

छोटे पर्दे का सबसे विवादित और मशहूर शो 'बिग बॉस 12' का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने धमाकेदार अंदाज में शो की शुरुआत की है। शो में दबंग खान का लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं शो की शुरुआत में ही सलमान ने बताया कि ये शो जोड़ी वर्सेज सिंगल होगा। उन्‍होंने कहा 'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब दो सदस्‍य पहले दिन ही घर से रवाना हो जाएंगे। बता दें कि सलमान ने अपने हिट गानों पर डांस कर शो की धमाकेदार शुरुआत की है।

बता दें कि शो में करनवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़, सृष्टि रोडे, नेहा पेंडसे, अनूप जलोटा समेत सभी कॉमनर जोड़ियों ने अपने जबरदस्त एटीट्यूड के साथ घर में एंट्री ली । वहीं दूसरी ओर इस शो का पिछले कई हफ्तों से इंतजार कर रहे फैंस जहां टीवी पर अपनी नजरें गड़ाए हुए थे वहीं सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक्साइटमेंट का भी परिचय दे रहे हैं।

जयपुर की बहनों ने ली एंट्री
'बिग बॉस' में पहली बार दो बहनों ने घर में एंट्री ली। ये बहनें जयपुर की रहने वाली सोमी खान और सबा खान हैं। ये दोनों पठान बहने होटल इंडस्ट्री में काम करती हैं और खुद को लोगों के चेहरे पढ़ने में एक्सपर्ट बताती हैं। इसके बाद सलमान इन दोनों को शो के कुछ कंटेस्टेंट्स के चेहरे दिखाकर उनके बारे में पूछते हैं।

ये भी पढ़ें

जब इस स्टार ने गुस्से में आकर रणबीर को जड़ा था जोरदार थप्पड़! पिता ऋषि के पास आकर मांगी थी माफी
Published on:
16 Sept 2018 11:31 pm
Also Read
View All