12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mandir Wahi Banayenge Trailer: चिंटू और निधि झां की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, अयोध्या की है कहानी

इस फिल्म को मेकर्स दीपावली और छठ के आस-पास रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 16 Sep 2018, 2:33 PM IST

chintu And nidhi Jha

chintu And nidhi Jha

भोजपुरी फिल्म 'मंदिर वही बनाएंगे' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसमें चिंटू और निधि झा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं एक्शन भी किसी साउथ फिल्म से कम नहीं दिख रहा है। वैसे भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों देश भक्ति और धार्मिक फिल्मों की काफी डिमांड देखी जा रही है। ये फिल्म धार्मिक मुद्दे से जुड़ी हुई है और सबसे खास बात ये है कि इसकी शूटिंग अयोध्या के रियल लोकेशन पर की गई है।

यह भी पढ़े- सपना चौधरी ने रैंप पर लगाई आग, तस्वीरें आई सामने







चिंटू और निधि की जबरदस्त केमिस्ट्री

फिल्म 'मंदिर वही बनाएंगे' के ट्रेलर में चिंटू और निधि की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके साथ मूवी की कहानी मंदिर के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आती है। इसमें चिंटू और सुशील सिंह के बीच जंग दिखाया गया है। ट्रेलर में कहीं न कहीं अयोध्या में हुए दंगे की भी झलक देखने को मिल रही है जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गवां दी थी। इस फिल्म के निर्माता महेश उपाध्याय और निर्देशक प्रवीण कुमार गुदुरी हैं। मंदिर वही बनाएंगे की सिनेमेटोग्राफी की महेश वेंकट ने की है।

यह भी पढ़े- औकात से बढ़कर कभी मत सोचना मेरे भाई : अमिताभ बच्चन

यह भी पढ़े- जानें 'शिवगामी' के जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें, इतने करोड़ की हैं मालकिन







ये भी आएंगे नजर

फिल्म 'मंदिर वही बनाएंगे' में युवा सुपरस्टार प्रदीप पांडे (चिंटू) और निधि झा के अलावा सुशील सिंह, प्रकाश जैस, अनूप अरोरा, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, महेश आचार्य, प्रेम दुबे, संजीव मिश्रा, श्वेता वर्मा, मधुरिमा तिवारी, तेज यादव, कृष्णा कुमार, संजय वर्मा, बबलू खान और रवि शंकर जायसवाल भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को मेकर्स दीपावली और छठ के आस-पास रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसकी अधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

यह भी पढ़े- Gori Tohar Kamar Lachkauwa Song Teaser: निरहुआ संग आम्रपाली की क्या खूब दिखी कैमिस्ट्री, वीडियो वायरल