बिग बी ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'आज टमाटर और अखबार दोनों को है बेचा, तराजू और साइकल का अंदाज दिनों के बाद देखा। अपनी औकात से बढ़कर कभी ना सोचना मेरे भाई, हर अवस्था कभी भी आ सकती है मेरे भाई।' इन तस्वरों में बिग बी बिल्कुल सिंपल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताने की कोशिश की है कि जिंदगी किसी भी मोड़ पर ले जा सकती है। उसके लिए हमें तैयार रहना चाहिए। माना जा रहा है कि बिग बी की ये तस्वीरें उनके किसी एड शूट या प्रमोशनल वीडियो की है। क्योंकि अमिताभ अक्सर ऐसी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि अब इन तस्वीरों की असली सच्चाई तो सामने नहीं आई है।