भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' के इस गाने 'जबले जागल बानी...' में खेसारी और काजल के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, साथ ही इसमें रोमांस का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। गाने में काजल, खेसारी को परेशान करती दिखाई दे रही हैं। इस गाने को खेसारी लाल और हनी बी ने अपनी आवाज दी है। वहीं, संगीत मधुकर आनंद और लिरिक्स प्यारेलाल यादव (कवि जी) का है। इस गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और इस गाने को अभी तक दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।