TV न्यूज

Bigg Boss 13: इस बार वीकेंड का वार में ये कंटेस्टेंट हो जाएगा बाहर, मिले हैं सबसे कम वोट!

सिद्धार्थ शुक्ला को मिले सबसे ज्यादा वोट कम वोटों में अरहान खान का नाम सबसे आगे 'वीकेंड का वार' में कोई एक कंटेस्टेंट होगा बेघर

2 min read
Dec 19, 2019
sidharth shukla and asim riaz

नई दिल्ली | 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार लगातार दर्शकों का इंटरेस्ट बढ़ता ही जा रहा है। लंबे समय बाद शो को चार हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। लड़ाई-झगड़े और रोमांस के बीच कंटेस्टेंट्स की नॉमिनेशन लिस्ट भी सामने आ चुकी हैं। साथ ही 'बिग बॉस 13' के घर (Bigg Boss 13)से बेघर होने के लिए जो सात लोग नॉमिनेट हुए हैं उनकी वोट्स की खबर भी सामने आ रही हैं। सुत्रों के मुताबिक, अभी तक नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा को कितने वोट मिले हैं इसकी लिस्ट जारी हुई हैं।

खबरों के मुताबिक, जिसे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं उसमें सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का नाम सबसे ऊपर है। जिसके नाम सबसे कम वोट हैं वो काफी हैरान करने वाला है। सिद्धार्थ शुक्ला को अभी तक 46.71% फीसदी वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर आसिम रियाज (Asim Riaz) हैं, उन्हें अब तक 35.55% फीसदी वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर आरती हैं, उन्हें 4.53% वोट मिले हैं। मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) को अब तक कुल 4.07% फीसदी वोट मिले हैं और इसके साथ वो चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर शेफाली बग्गा हैं, उन्हें 3.81% वोट मिले हैं। विशाल आदित्य को 2.84% वोट मिले हैं। सबसे कम वोट अरहान खान को मिले हैं। उन्हें 2.49% फीसदी वोट मिले हैं।

ये लिस्ट देखने के बाद साफ है कि फिलहाल अरहान खान सबसे पीछे नज़र आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अरहान की एक्स-गर्लफ्रेंड अमृता ने कई खुलासे किए हैं। रश्मि देसाई भी अरहान (Arhaan Khan) की सच्चाई सामने के बाद काफी अपसेट नज़र आ रही हैं। बीते एपिसोड में उन्होंने कहा था कि जैसी चीज़े हो रही हैं इसके बाद उन्हें रिश्ते के बारे में सोचना चाहिए। जो वोटों की लिस्ट सामने आई है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Published on:
19 Dec 2019 02:42 pm
Also Read
View All