नए साल के जश्न की शुरुआत 31 दिसंबर की रात से शुरू हो चुका है। पूरा विश्व नए साल के आने की खुशियां मना रहा है। तो जाहिर सी बात है कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 15 में भी बाहरी दुनिया की तरह घर में नए साल के जश्न घर के कंटेस्टेंट्स मना रहे थे।
बिग बॉस 15 का शुक्रवार को विशेष एपिसोड प्रसारित हुआ। यह विशेष एपिसोड शानदार रहा। शुक्रवार की रात नए साल की शाम काफी रंगीन रही। इस मौके पर कई सितारे सुपरस्टार सलमान खान के साथ नए साल का वेलकम करने के जश्न में शामिल हुए। सुपरस्टार सलमान खान ने वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में घरवालों के साथ खूब मस्ती की। शो पर शेखर रवजानी, अनु मलिक, श्वेता तिवारी, जन्नत जुबैर और सिद्धार्थ निगम जैसे सितारे आए थे।
बिग बॉस के इस जश्न में सलमान खान ने सभी के साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया। लेटेस्ट एपिसड में खूब मस्ती और त्यौहारी माहौल रहा है। सलमान खान इस मौके पर काफी लाइट मूड में दिखे और उन्होंने घरवालों के साथ हंसी-मजाक भी खूब किया। शो के कंटेस्टेंट अभिजीत बिचकुले इस शो के ऐसे होउसेमेट हैं जिन्हें सबसे ज्यादा लाइम लाइट मिली।
इसी एपिसोड में सलमान खान ने अभिजीत बिचकुले का मजाक उड़ाते हुए कुछ ऐसा कहा जिसपर सभी लोग हंसने लगे। अभिजीत ने पहले ही अपने अजीबोगरीब स्वभाव से सबक ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। सलमान ने इस एपिसोड में मेहमानों से बात करते हुए कई बार अभिजीत बिचकुले का जिक्र किया। कई बार सलमान अभिजीत का नाम लेकर मजाक करते भी दिखाई दिए।
नए साल के इस मौके पर सलमान खान ने अभिजीत बिचकुले के जमकर मजे लिए। वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान एक्टर सिद्दार्थ निगम की डांसिंग स्किल की तारीफ करते हुए अभिजीत बिचकुले को ताना मारते हैं, उन्होंने कहा कि - "Dance का D, Music का M और Sangeet का S भी सूखे हुए नाना पाटेकर को नहीं आता।" सलमान की इस बात पर घरवाले काफी ज्यादा हंसते हुए नजर आए।
सलमान खान ने इस दौरान अभिजीत बिचुकले की सिंगिंग की भी जमकर तारीफ की। जिसके बाद वहां मौजूद सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर शेखर रजवानी भी हंसने लगते हैं। सलमान खान ये पहली बार नहीं कर रहे थे वो अक्सर अभिजीत बिचकुले का मजाक उड़ाते रहते हैं। अभिजीत भी सलमान के इस मजाक को एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए।
यह भी पढ़े - देखिए Bigg Boss 15 की अब तक की 5 सबसे बड़ी फाइट्स
आने वाले एपिसोड में भी अभी सलमान खान नए साल के जश्न को मनाते हुए दिखने वाले हैं, घर में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी हिस्सा लेंगे। वो घरवालों को कुछ मस्ती भरे टास्क देंगे। हंसी-मजाक के इस दौर के बाद सलमान खान अपने अंदाज में फिर लौट आएंगे जिसके बाद वो घरवालों को उनके बीते हफ्ते के कामों की वजह से डांट भी सुनाएंगे। प्रोमो में देखने से तो यही लगता है कि इस बार वीकेंड के वार में सलमान का गुस्सा शमिता शेट्टी पर निकलने वाला है। देखते हैं अब आगे क्या होने वाला है, इंतजार है तो बस अगले ऐपिसोड का।
यह भी पढ़े -Bigg Boss 15: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने किया खुलासा, कहा - "मुझे सलमान खान से डर लगता है"