TV न्यूज

Bigg boss 16: शालीन की इस बात पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, कहा- ‘मुझे शर्ट उतारने पर मजबूर मत करो’

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो दिन प्रति दिन रोमांचित होता जा रहा है। इस बार शो के कंटेस्टेंट भी काफी इंटरेस्टिंग नजर आ रहे हैं। शो में हर दिन एक नया टर्न और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, अब 'शुक्रवार का वार' पर सलमान ने कंटेस्टेंट की वाट लगाई है।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2022, 10:13 AM IST
bigg boss 16 shanivaar ka vaar promo salman khan bashes shalin bhanot for disrespecting doctor
bigg boss 16 shanivaar ka vaar promo salman khan bashes shalin bhanot for disrespecting doctor

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 16' (Bigg Boss 16) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शो एक बार फिर वापसी कर चुका है और इस बार शो नए रूप में आया है। 14 अक्टूबर के एपिसोड में जहां सलमान ने कुछ कंटेस्टेंट की तारीफ की तो उन्होंने कुछ को आड़े हाथ लिया।

इस बार के 'शुक्रवार के वार' में काफी उथल पुथल देखने को मिली। किसी के दिल टूटे तो किसी की क्लास लगाई गई।

सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान शालीन भनोट की क्लास लगाते हुए दिख रहे हैं। प्रोमो में सलमान खान शालीन भनोट से डॉक्टर वाले वाक्ये को लेकर बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- किशोर कुमार को पहले ही हो गया था अपनी मौत का एहसास

शालीन से बात करते हुए सलमान खान कहते हैं, 'आप खुद को डेढ़ समझ रहे हो. मुझे लगता है कि ये बहुत शर्म की बात है. मैं आपसे पूछता हूं कि आप कहां तक पढ़े हो। इस शो के लिये आपके दिल में कोई इज्जत है या नहीं? आप कोई VIP नहीं हो। शर्ट निकालने पर मजबूर मत करो।' इसके साथ शालीन का फुटेज दिखाया जाता है, जिसमें वह डॉक्टर की ओर उंगली करके कह रहे हैं- तुम मेरा इलाज करने के लिए क्वालीफाइड नहीं हो।

प्रोमो देख कर पता चला रहा है कि सलमान, शालीन से कितने नाराज हैं। इसके साथ ही सलमान ने शालीन भनोट और टीना दत्ता को लेकर सुम्बुल तौकीर की आंखें खोलीं। एपिसोड के बीच में शालीन भट्ट और टीना बाथरूम जाते और बात करते हैं कि सब खराब हो गया। हमारी लग गई।

इसके बाद दोनों सुम्बुल को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सुम्बुल रोते हुए उन दोनों के सामने हाथ जोड़ती हैं और उनकी नजरों से दूर होने के लिए कहती हैं। प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि घर का महौल गर्म हो गया है।

आपको याद हो तो शालीन की सेहत को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस ने घर के भीतर एक डॉक्टर भेजा था। शालीन ने डॉक्टर के साथ बदतमीजी की थी।

कैप्टेंसी टास्क के दौरान शालीन ने अर्चना गौतम के साथ धक्का मुक्की की थी। बिग बॉस ने तुरंत एक्शन लेते हुए शालीन को दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर दिया था, जिसके चलते शालीन मेडिकल रूम में गुस्से में एंट्री करते हैं और कहते हैं- तुम मेरा इलाज नहीं कर सकते, तुम मेरा इलाज करने के लिए क्वॉलिफाइड नहीं हो।

यह भी पढ़ें- पहले कोर्ट जाएंगे कियारा और सिद्धार्थ फिर ऐसे होगी शादी

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब