TV न्यूज

20 साल बड़े शालीन से नजदीकियों पर सुंबुल के पापा ने तोड़ी चुप्पी कहा-‘…गेम खेल रही है’

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का जोरदार आगाज हो चुका है। घर में गहमा हगमी भी शुरू हो गई है। इसके सा ही घर में प्यार भी देने को मिल रहा है। शो को टेलिकास्ट हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन शालीन और सुम्बुल के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2022, 1:05 PM IST
bigg boss 16 sumbul touqeer khan father reaction on daughter romancing with shalin bhanot
bigg boss 16 sumbul touqeer khan father reaction on daughter romancing with shalin bhanot

वैसे तो बिग बॉस के घर से हर सीजन में कोई न कोई प्रेमी जोड़ा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार जो देखने को मिल रहा है वो थोड़ा अलग है। Bigg Boss के भीतर हर सीजन में लव स्टोरीज बनती हैं, लेकिन बड़े एज गैप वाली लव स्टोरी दर्शकों को देखने मिलने वाली है। टीवी शो इमली में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान इस साल रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) का हिस्सा बनी हैं।

सुंबुल बिग बॉस हाउस में शालीन के साथ बढ़ती करीबियों को लेकर सुर्खियों में हैं। फैन्स को दोनों की ये दोस्ती कुछ रास नहीं आ रही है। बिग बॉस हाउस में सुंबुल तौकीर खान की शालीन के साथ बढ़ती नजदीकियों को सबसे पहले टीना दत्ता ने गौर किया था।

हालांकि तब शालीन ने चौंकते हुए कहा था कि ये सब कहां से आ गया? वो (सुंबुल) बच्ची है। मान्या सिंह से लेकर टीना दत्ता तक सभी ने इनके रिश्तों पर उंगली उठाई है। हालांकि दोनों की तरफ से यही कहा गया कि ये दोस्त हैं। अब इस पर 'इमली' के पापा ने भी रिएक्ट किया है।

यह भी पढ़ें- फिल्म आदिपुरुष के बचाव में आए रामानंद सागर के बेटे!

एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान सुम्बुल तौकीर (Sumbul Touqeer Khan) के पापा ने शालीन भनोट के बारे में और बेटी के साथ उनके बॉन्ड के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि वह शालीन को कभी नहीं जानते थे। लेकिन अब वह उन्हें जानने लगे हैं। उन्होंने बेटी के साथ एक्टर की दोस्ती पर कहा कि जब वह बिग बॉस में जा रही थी तो उसने कहा कि वह 'शादी डॉट कॉम ' कोई परफेक्ट मैच खोजने नहीं जा रही बल्कि वह खेल खेलने जा रही है।

उन्होंने कहा, 'अगर इतनी छोटी सी बात पर हम उसे वापस लाने की बात करते हैं, तो मैंने उसे जो कुछ कहा है और जो कविता मैंने लिखी है, वह सब व्यर्थ है।' सुंबुल के पिता ने यह भी बताया अगर वह कोई खेल खेल रही है और गलती करती है तो वह अंत में इससे सीख लेगी क्योंकि वह उसका मार्गदर्शन करने के लिए हर जगह उसके साथ नहीं होगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'इसीलिए मैं टेंशन में नहीं हूं और जब लोगों को उनकी चिंता होती है तो मुझे अच्छा लगता है कि हर कोई उनकी इतनी परवाह करता है।'

शालीन और सुम्बुल कि उम्र में करीब 20 साल का फर्क है। शो में दोनों एक क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं जिसे देख कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके बीच कुछ चल रहा है।

Published on: