TV न्यूज

Bigg boss 19 में कंटेस्टेट को चाहिए लड़ाई का बहाना, कभी खाना बना मुद्दा तो कभी रोमांस पर छिड़का मसाला

Bigg boss 19: बिग बॉस 19 के घर में कंटेस्टेंट्स को लड़ाई-झगड़े का बहाना ढूंढना कोई नई बात नहीं रही। कभी खाना बनाने को लेकर छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाता है तो कभी रोमांस के मसाले ने माहौल को और भी गरम कर दिया है…
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2025, 12:42 PM IST
Bigg boss 19 में कंटेस्टेट को चाहिए लड़ाई का बहाना, कभी खाना बना मुद्दा तो कभी रोमांस पर छिड़का मसाला
Bigg boss 19 के कंटेस्टेट (फोटो सोर्स: X)

Bigg boss 19: बिग बॉस 19 के घर में इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई और बहसें देखने को आम बात हो गई हैं। कभी रसोई में खाना बनाने को लेकर विवाद होता है, तो कभी छोटे-छोटे मामूली मुद्दों पर तकरार शुरू हो जाती है। घर के सदस्य हमेशा जिम्मेदारियों को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं, जिससे माहौल गर्मा जाता है। कभी रोटी बनाने की जिम्मेदारी से लेकर तो कभी किचन की साफ-सफाई तक, हर बात पर बहस का तड़का लग जाता है। इससे घर के अंदर तनाव बढ़ता है और कभी-कभी ये लड़ाइयां इतनी बढ़ जाती हैं कि दोस्ती भी दांव पर लग जाती है।

कभी खाना बना मुद्दा

बता दें कि सलमान खान ने वीकेंड का वार में अशनूर कौर की शख्सियत से पर्दा उठाया, जिससे अभिषेक बजाज के साथ उनका रिश्ता थोड़ा खराब हो गया। तो वहीं अशनूर के माफी मांगने के बाद अभिषेक ने उनके साथ दोबारा पैचअप कर लिया है। जिसकी वजह से कुनिका-बसीर के बीच बहस हो जाती है। कुनिका कम रोटी बनाने की वजह से अशनूर को टारगेट करती हैं, लेकिन रोटी की जिम्मेदारी तान्या के पास थी।

कंटेस्टेट को चाहिए लड़ाई का बहाना

कंटेस्टेट लड़ाई का चाहिए बहाना(फोटो सोर्स: X)

अब घर के अंदर एक और रोमांचक ट्विस्ट भी देखने को मिला है। नेहल घर से बेघर हो चुकी हैं, लेकिन वो अभी भी सीक्रेट रूम में छुपी हुई हैं और घरवालों की बातचीत सुनकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस बीच, घर में जिम्मेदारियों को लेकर भी टकराव बढ़ रहा है। जीशान ने कुनिका पर सवाल उठाए कि क्यों वो दूसरों को मदद करने से रोकती हैं। इस पर कुनिका ने जवाब देते हुए कहा कि वो मुंबई में अकेली रह चुकी हैं और अपने अंदाज में बात की, जिससे माहौल और गर्मा गया।

रोमांस पर छिड़का मसाला

तो वहीं, रोमांस के मसाले ने भी बिग बॉस 19 में खूब रंग जमाए हैं। तान्या मित्तल और अमाल मलिक की बढ़ती नजदीकियों को देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच भी खटपट देखने को मिलती है। कुछ लोग इस दोस्ती को प्यार में बदलते देख हैरान हैं, तो कुछ इसे लेकर जलन भी महसूस करते हैं। इस रोमांटिक ड्रामे ने घर के अंदर कई बार नए बहस के मुद्दे पैदा किए हैं। कुल मिलाकर बिग बॉस 19 में लड़ाई-झगड़े और रोमांस का संगम दर्शकों के लिए एक मनोरंजक फॉर्मूला साबित हो रहा है, जो हर एपिसोड को दिलचस्प बना रहा है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर का माहौल काफी तनावपूर्ण और रोमांचक बना हुआ है, जहां दोस्ती, लड़ाई और भावनाओं का संगम देखने को मिल रहा है। दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या होगा और किस तरह से ये रिश्ते आगे बढ़ेंगे।

Updated on:
24 Sep 2025, 12:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’