TV न्यूज

‘बिग बॉस 15’ में करण जौहर के बर्ताव पर भड़के सुयश राय, निर्देशक को बताया ‘लूजर’

'बिग बॉस 15' विवादों में घिरता जा रहा है। अब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट सुयश राय ने शो के होस्ट करण जौहर को खूब फटकार लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर करण के लिए कुछ पोस्ट किया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
3 min read
karan johar suyyash rai
karan johar suyyash rai

नई दिल्ली। बिग बॉस अपने 15वें सीजन के साथ वापस लौट चुका है। इस बार शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने नए होस्ट संग आया है। इस बार बिग बॉस शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान नहीं बल्कि मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर हैं। शो दो हफ्तों से चल रहा है। ऐसे में इस बार शो कंटेस्टेंट से ज्यादा शो के होस्ट करण जौहर अपनी होस्टिंग को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान की तरह ही इस बार करण जौहर पर भी कंटेस्टेंट के बीच भेदभाव करने का आरोप लग चुका है। इस बीच बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके सुयश राय ने करण जौहर को लेकर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने करण को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

संडे का वार देख करण जौहर पर भड़ेक सुयश राय

सुयश राय ने संडे का वार एपिसोड को देखकर करण जौहर पर खूब भड़ास निकाली। सुयश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर करण जौहर को खूब फटकार लगाते हुए कहा कि 'वो सलमान खान नहीं है। सुयश ने बिग बॉस के स्टेज से करण जौहर की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें में उन्होंने लिखा है कि 'उन्होंने अपना प्लॉट खो दिया है।'

सुयश राय ने लगाई करण जौहर को फटकार

वहीं सुयश राय ने अपनी दूसरी स्टोरी में लिखा है कि "डियर करण जौहर, मुझे तुम्हारा घमंड तोड़ने दो। तुम सलमान खान नहीं हो। थोड़ा सेंस की बात करने की कोशिश करो।" दरअसल, एक एपिसोड में करण जौहर ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का पक्ष लेते हुए कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल को खूब फटकार लगाई थी। करण का बर्ताव देख दिव्या भी अपना गुस्सा रोक नहीं पाईं और उन्होंने करण पर चिल्लाना शुरू कर दिया।

जिसके बाद करण ने उन्हें धमकाते हुए कहा था कि वो उनसे इस आवाज़ में बात ना करें। सुयश ने करण की इस हरकत के लिए कहा था कि "डियर करण जौहर, अगली बार अपनी टोन चेक कर लेना और फिर इसके बाद दूसरों से उम्मीद करना कि वो तुमझे अच्छे से बात करेंगे। अच्छा होगा अगर तुम दिव्या पर अपनी उंगली न उठाओ। ये सब अपनी शमिता के साथ करना।"

फिल्में बनाने की दे डाली सलाह

यही नहीं सुयश ने अपनी एक स्टोरी में लिखा था कि 'मुझे माफ करना लेकिन वहां कोई उनकी बकवास सुनने नहीं गया है। हर स्थिति को संभालने के का तरीका होता है। सिर्फ होस्ट बनना ही गेम नहीं है। अपनी पोस्ट के साथ न्याय करो।' इतना ही नहीं सुयश ने अपनी पोस्ट में होस्टिंग को छोड़ फिल्में बनाने की सलाह दे डाली।

Published on:
24 Aug 2021 02:14 pm
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस