TV न्यूज

Bigg Boss फेम फरहाना भट्ट फिर आईं विवादों के घेरे में, मां का वायरल ऑडियो क्लिप आया सामने!, यूजर्स ने पूछा- असली या AI?

Farrhana Bhatt Controversy: फरहाना भट्ट की मां, अफरोजा भट्ट की एक कथित ऑडियो क्लिप ने ऑनलाइन नया विवाद खड़ा कर दिया है। जहां इस क्लिप में दावा किया गया है कि आदिल ने फरहाना और उसके परिवार के बीच दूरियां पैदा कर दीं, वहीं कई यूजर ने इसकी सच्चाई पर सवाल उठाए हैं और इसे AI-जनरेटेड बताया है।
3 min read
Jun 29, 2026
Farrhana Bhatt
फरहाना भट्ट की माँ का वायरल ऑडियो। (फोटो सोर्स: farrhana_bhatt)

Farrhana Bhatt Mother Viral Audio: सोशल मीडिया पर एक नई ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें कथित तौर पर फरहाना भट्ट की मां, अफरोजा भट्ट की आवाज है। इस कथित क्लिप में अफरोजा अपनी बेटी के साथ खराब रिश्तों और उनके बीच बढ़ती दूरियों के बारे में बात करती सुनाई दे रहीं हैं। हालांकि, इस ऑडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है और कई सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये AI-जनरेटेड हो सकता है।

आदिल ने मां और बहन से दूर रहने को कहा

वायरल क्लिप में अफरोजा कथित तौर पर कहती हैं, "आदिल उसके सामने बहुत अच्छा बनने की कोशिश कर रहा है। आदिल ने उससे पहले ही कह दिया था कि मां और बहन को खुद से दूर रखना, ये तुम्हें कुछ नहीं करने देंगे।" TCX Official नाम के सोशल मीडिया पेज द्वारा शेयर किए गए इस ऑडियो में अफरोजा जैसी आवाज में आगे कहा गया है, "हालांकि मैं अब तक उसके साथ थी, उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। हर जगह मैं उसकी हिम्मत बनकर खड़ी रही। लेकिन अब कुछ दिनों से वह बात भी नहीं कर रही है।"

फरहाना पर "दिखावा" करने का आरोप

क्लिप में बोलने वाली महिला फरहाना भट्ट पर "दिखावा" करने का आरोप भी लगाती हैं और अपनी ही बेटी द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर एक मां के भावनात्मक दर्द को बयां करती हैं। ऑडियो क्लिप के अनुसार ये सुनाई दे रहा है कि "माँ को क्या चाहिए होता है? बेटों और बेटियों का प्यार चाहिए होता है। जब वही नहीं मिलता, तो इंसान बहुत अकेला पड़ जाता है।"

जानकारी के लिए बता दें कि इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं हुई है और इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि आवाज वास्तव में अफरोजा भट्ट की ही है। जहां कुछ यूजर्स ने क्लिप को असली बताया और सहानुभूति जताई, वहीं कुछ ने ऑनलाइन बिना पुष्टि वाले या AI-जनरेटेड कंटेंट को न फैलाने की सलाह दी।

अफरोजा के बताए जा रहे अलग-अलग वीडियो और ऑडियो क्लिप्स के ऑनलाइन सामने आने के बाद ये मामला और बढ़ गया। जहां कुछ क्लिप्स फरहाना पर लगे आरोपों का समर्थन करते दिखे, वहीं कुछ क्लिप्स में उनकी मां एक्ट्रेस का बचाव करती और दावों को खारिज करती नजर आईं। बता दें कि फरहाना ने इस विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कैसे हुई थी विवाद की शुरुआत

बता दें कि ये यह विवाद तब शुरू हुआ जब फैजाना नाम की एक महिला, जिसने खुद को फरहाना भट्ट की सगी बहन बताया, ने सोशल मीडिया पर उनके परिवार के कथित झगड़े के बारे में एक लंबा बयान शेयर किया। फैजाना ने दावा किया कि वो दोनों साथ बड़ी हुईं और एक ही घर में रहीं। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि 'बिग बॉस' में फरहाना भट्ट के हिस्सा लेने के बाद उनके रिश्ते बदल गए और एक्ट्रेस ने अपने परिवार से दूरी बना ली। उन्होंने उन आरोपों को भी खारिज किया कि उन्होंने फरहाना और उनकी मां अफरोजा भट्ट के बीच मतभेद पैदा किए थे।

Published on:
29 Jun 2026 10:22 pm