TV न्यूज

‘तारक मेहता …’ में फिर से एक्टिंग का तड़का लगांएगी ‘दयाबेन’, शो में हुई वापसी

काफी समय से दयाबेन के मैटरनिटी लीव पर होने के कारण वो शो से दूर थी। अब बताया जा रहा है जल्द ही वो शो के लिए शूटिंग शुरू कर देंगी।
1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2018, 7:09 PM IST
dayaben
dayaben

टीवी की दुनिया के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी होने वाली है। ऐसी खबर है की जल्द ही शो में दयाबेन कमबैक करेंगी। अगर ऐसा होता है तो ये शो के फैन्स के लिए अच्छी खबर होगी। उनके अनोखे अंदाज में डायलॉग डिलीवरी की वजह से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है।

गौरतलब है कि काफी समय से दयाबेन के मैटरनिटी लीव पर होने के कारण वो शो से दूर थी। अब बताया जा रहा है जल्द ही वो शो के लिए शूटिंग शुरू कर देंगी।

शो में नया ट्रैक
बताया जा रहा है कि दयाबेन की शो में वापसी के साथ ही शो में नया ट्रैक लाने की तैयारी चल रही है। इसमें दया और जेठालाल अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए दिखाई देंगे।

शूटिंग हुई पूरी
खबर है कि दयाबेन यानी की दिशा के कमबैक एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। इसका Promo शो के निर्माता आने वाले एपिसोड में दिखाएंगे।उम्मीद जताई जा रही है कि अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलेगा।

शो से जाने की थी खबरें
मीडिय में पहले दिशा के शो छोड़ने की खबरे आ रही थी। बताया जा रहा था कि दिशा की जगह किसी और अभिनेत्री की त़लाश की जा रही है। लेकिन बाद में ये बात सामने आई कि बेटी के छोटी होने के कारण उन्होंने शो में लौटने के लिए वक्त मांगा है। गौरतलब है कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में एक बेटी को जन्म दिया था।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब