
Devoleena Bhattacharjee Dig On CJP Protest: लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने देश भर में कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर अपना तीखा बयान दिया हैं। जहां आधी से ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के सपोर्ट में सामने आ रही है और लगातार पोस्ट कर पुलिस और सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक के बाद एक पोस्ट करते हुए देवोलीना ने इस प्रदर्शन में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की भूमिका को लेकर कई बातें कही हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि जो आंदोलन छात्रों के भविष्य और शिक्षा प्रणाली को सुधारने के उद्देश्य से शुरू हुआ था, उसे अब राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिश की जा रही है और कई ऐसे ग्रुप हैं जो इसके जरिए अपना एजेंडा चला रहे हैं।
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया ने अपनी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने CJP को लेकर कहा, "क्या CJP प्रोटेस्ट? ये CJP कौन है? ये एजुकेशन के लिए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के तौर पर शुरू हुआ था... एजुकेशन सिस्टम को बचाने के लिए। लेकिन 370 वापस लाना, उमर खालिद, राम-सीता, वगैरह-वगैरह... ये कैसा एजुकेशन प्रोटेस्ट है? खुद को बेवकूफ मत बनाओ, क्योंकि ये भेड़िए तुम्हें अपना खाना बनाकर पेश कर देंगे और डकार भी नहीं लेंगे।"
देवोलीना ने स्पष्ट किया कि हर नागरिक को शिक्षा प्रणाली की कमियों के खिलाफ आवाज उठाने का पूरा हक है और इसमें सभी का समर्थन भी है, लेकिन मौजूदा आंदोलन अपने असली मकसद से पूरी तरह भटक चुका है। उन्होंने छात्रों को सचेत करते हुए लिखा कि कुछ लोग अपना राजनीतिक करियर बनाने के चक्कर में युवाओं का भविष्य दांव पर लगाने और उसे जलाने की पूरी तैयारी में बैठे हैं। एक तो बर्गर खाते हुए ही दिख गया, तो सच्चाई यही है। पहले पेस्ट कंट्रोल करो, फिर सही मुद्दे के लिए लड़ो।"
अक्सर देश में चल रहे मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती नजर आती देवोलीना भट्टाचार्जी भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। उन्हें सुपरहिट डेली सोप 'साथ निभाना साथिया' में 'गोपी बहू' के आइकॉनिक किरदार से देश के घर-घर में अपार पहचान मिली। इसके अलावा, वह 'लाल इश्क', 'स्वर्ण घर', 'दिल दियां गल्लां' जैसे सीरियल्स और 'बिग बॉस 13', 'बिग बॉस 14' व 'बिग बॉस 15' जैसे बड़े रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।