
Mohit Raina Blessed With Baby Girl: देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले मोहित रैना को उनकी सादगी के लिए लोग खूब पसंद करते हैं। पिछले कुछ समय पहले एक्टर शादी को लेकर चर्चा में आए थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोसल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब एक बार एक्टर फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके चर्चा में होने की वजह उनका पापा बनना है। जी हां एक्टर के घर में नन्हीं परी ने जन्म लिया है। मोहित रैना की पत्नी अदिति शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है, इसकी जानकारी खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।
मोहित रैना (Mohit Raina) ने बेटी की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया है कि उनका परिवार दो से बढ़कर तीन हो गया है।
मोहित रैना (Mohit Raina) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अपनी बेटी के नन्हे-नन्हे हाथों को थामे दिखाई दिये। इस फोटो को शेयर करते हुए मोहित ने लिखा, "और कुछ इस तरह हम तीन हो गए। इस दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल।" मोहित रैना की इस पोस्ट पर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने कमेंट कर बधाइयां दीं। उन्होंने पोस्ट परलिखा, "आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।"
यह भी पढ़ें- पर्दे पर फिर दिखेगी प्रेम और प्रिया की जोड़ी
इस पोस्ट को देखने के बाद एक्टर के फैंस खुसी से झूम उठे और बधाइयों का अंबार लग गया। फैंस से लेकर सितारे तक, ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर ने भी कमेंट कर मोहित रैना को बधाइयां दीं।
वहीं एक्टर अमित टंडन ने लिखा, "बधाई हो भाई। बेटियां एक आशीर्वाद होती हैं।"
दरअसल साल 2022 की शुरुआत में मोहित ने बताया था कि उन्होंने अदिति शर्मा से शादी कर ली है। अदिति टेक्नीकल बैकग्राउंड से हैं और मोहित एक एक्टर हैं, ऐसे में दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो मोहित रैना को देवों के देव... महादेव में भगवान शिव के रोले से पहचान मिली वहीं उन्होंने कई वेब सीरीज जैसे काफिर, भौकाल, मुंबई डायरीज 26/11 में भी काम किया है।
यह भी पढ़ें- खत्म हुई सनी देओल की 'गदर 2' की शूटिंग