TV न्यूज

Elvish Yadav Firing: घर पर फायरिंग करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Elvish Yadfav Firing: एल्विश यादव के घर जिस शख्स ने फायरिंग की थी वह गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस की मुठभेड़ में उसे पैर में गोली लगी है। 
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2025, 8:39 AM IST
Elvish Yadav house firing accused Arrested
एल्विश यादव की इंस्टाग्राम से ली गई तस्वीर

Elvish Yadav house firing case: बिग बॉस ओटीटी विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के घर हाल ही में फायरिंग की गई थी। उनके गुरुग्राम स्थित घर पर 3 बदमाशों ने ताबड़तोड़ 25 से 30 राउंड गोलियां बरसाई गई थीं। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया था। अब पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार (Elvish Yadav house firing case accused Arrested)

संदिग्ध की पहचान इशांत उर्फ़ ईशू गांधी के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद का है, उसने एनकाउंटर के दौरान पुलिस पर ऑटोमेटिक पिस्टल से करीब 6 राउंड फायर किए थे। गोलीबारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के समय आरोपी को लगी गोली (Elvish Yadav house firing)

बता दें, एल्विश यादव के घर यह गोलीबारी रविवार सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 56 में हुई थी। जब कुछ मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश लोगों ने एल्विश यादव के घर को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी। फायरिंग सुबह 5.30 बजे से 6 बजे के बीच हुई थी। इस दौरान एल्विश यादव घर पर नहीं थे, लेकिन उनका पूरा परिवार और नौकर सब घर पर मौजूद थे। फायरिंग के बाद पुलिस द्वारा देखे गए सीसीटीवी फुटेज में तीन हमलावर दिखाई दिए थे। उनका वीडियो भी सामने आया था। जिनमें से दो की पहचान साफ तौर पर की जा सकती थी।

25 से 30 राउंड फायरिंग की जिम्मादारी इस गैंग ने ली थी

एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने हमला होने के बाद बयान दिया था। उन्होंने कहा, "पुलिस प्रशासन अपना काम बखूबी कर रहा है। गोलीबारी की घटना के समय हमारा परिवार घर पर मौजूद था। मैं सो रहा था। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है सब सुरक्षित हैं।” वहीं फायरिंग के कुछ घंटों बाद ही हिमांशु भाऊ गिरोह ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली और एल्विश यादव पर "परिवारों को बर्बाद करने वाले" सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 506 (आपराधिक धमकी), और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और उनके परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई है।

Updated on:
22 Aug 2025, 8:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब