TV न्यूज

Fact Check: तलाक की खबरों के बीच जय भानुशाली की मिस्ट्री गर्ल का खुलासा, डेटिंग नहीं बल्कि ये है खास रिश्ता

Fact Check: माही विज के साथ तलाक की अफवाहों के बीच पार्टी में जय भानुशाली संग दिखने वाली मिस्ट्री गर्ल का खुलासा हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2025, 6:54 PM IST
Jay Bhanushali
तलाक की खबरों के बीच जय भानुशाली की मिस्ट्री गर्ल का सच आया सामने (इमेज सोर्स: एक्स)

Fact Check: तलाक की अफवाहों के बीच एक्टर जय भानुशाली और माही विज की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह है- मिस्ट्री गर्ल। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें मिस्ट्री गर्ल के साथ एक्टर जय भानुशाली दिखे थे। देखते ही देखते कयासों का बाजार गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स नए रिश्ते की बात करने लगे थे। डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं। लेकिन इस रिश्ते का सच क्या है? चलिए आपको बताते हैं।

जय भानुशाली के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन?

वायरल हो रहे वीडियो में जय भानुशाली के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 15 की को-कंटेस्टेंट मायशा अय्यर हैं। इस बात की पुष्टि जय भानुशाली की करीबी और दोस्त आरती सिंह ने की है। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए नेटिजेंस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मायशा, जय की सिस्टर हैं। उनके इस दावे के बाद पूरे अफवाह पर विराम लग गया है।

आरती सिंह की लेटेस्ट पोस्ट

उनका कहना है कि जय भानुशाली और मायशा अय्यर के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं, बल्कि भाई-बहन जैसा बंधन है। यही नहीं, रक्षाबंधन के मौके पर जय और मायशा ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें मायशा जय की कलाई पर राखी बांधती नजर आई थीं। झूठी खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाते हुए आरती ने लिखा- “आप लोग कुछ भी लिख देते हैं… वो उनकी राखी सिस्टर हैं। पहले फैक्ट्स चेक कर लिया करो।”

माही विज और जय भानुशाली की शादी

वहीं बात करें माही विज और जय भानुशाली की शादी की, तो दोनों 2010 से साथ हैं और एक खुशहाल परिवार साझा करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं- एक बेटा, एक गोद ली हुई बेटी और उनकी अपनी बेटी तारा। कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर पोस्ट न करने की वजह से लोगों ने तरह-तरह के सवाल खड़े करने शुरू कर दिए और यहीं से तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। इन अटकलों पर माही ने खुद सामने आकर सफाई दी और कहा कि जय उनके परिवार का अहम हिस्सा हैं और एक बेहतरीन पिता हैं। अफवाहों के शोर के बीच यह बयान कई गलतफहमियों को दूर करने वाला साबित हुआ।

Updated on:
15 Dec 2025, 6:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’