TV न्यूज

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से किया तलाक कंफर्म, तो एक्टर का पति के गुणों पर पुराना वीडियो हुआ वायरल

Gaurav Khanna Akanksha Chamola divorce: टीवी के मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला का 10 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर है। रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के पहले एपिसोड में आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं। इसी बीच गौरव खन्ना का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक अच्छे पति होने के टिप्स फैंस को दिए थे।
3 min read
Jun 28, 2026
akanksha chamola Gaurav khanna divorce confirm gaurav old video viral gave good husband tips green flag
गौरव खन्ना और आकांक्षा का हो रहा तलाक

Gaurav Khanna Akanksha Chamola divorce news: टीवी के मशहूर सुपरस्टार अनुपमा फेम गौरव खन्ना के फैंस के लिए एक बेहद हैरान और मायूस करने वाली खबर सामने आई है। गौरव की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) के मंच पर एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे पूरी टीवी इंडस्ट्री सन्न रह गई है। आकांक्षा ने शो के पहले ही एपिसोड में यह कबूल किया है कि वह और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं और पिछले एक साल से दोनों अलग रह रहे हैं। यह बात उन्होंने अब तक दुनिया से छिपाकर रखी थी। ऐसे में गौरव खन्ना का एक पुराना वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक अच्छे पति के गुण बता रहे हैं।

आकांक्षा और गौरव ले रहे हैं तलाक

इसी के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है और गौरव खन्ना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें होस्ट ने उनसे उनकी पत्नी आकांक्षा को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा, वो गृह लक्ष्मी हैं और गृह लक्ष्मी खुश है तो घर में लक्ष्मी आती है। आदमी अपनी पत्नी के बिना कुछ भी नहीं होता और अगर आपकी पत्नी आपको सपोर्ट करती है तो आपकी हमेशा जीत ही होगी।

गौरव ने आगे परफेक्ट हसबैंड के टिप्स लोगों को बताए। उन्होंने कहा, जो बीवी बोले वो सही है और अगल बीवी से कुछ बोलना है तो आप न बोले। वो ज्यादा सही है।

आकांक्षा ने तलाक का बताया असली कारण

बता दें, शो में होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने आकांक्षा को अपना कोई एक बड़ा सीक्रेट बताने का टास्क दिया था। इसी दौरान एक्ट्रेस ने अपने दिल का हाल बयां करते हुए कहा, "मेरा और गौरव का डिवोर्स होने वाला है। हम दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। यह बात हमने अभी तक पब्लिक में रिवील नहीं की थी, लेकिन अब यह बात सामने आ चुकी है। यही मेरा सीक्रेट है।"

आकांक्षा ने आगे साफ किया कि यह फैसला किसी लड़ाई-झगड़े का नतीजा नहीं है, बल्कि दोनों ने आपसी सहमति से यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा, "हमारे बीच सिचुएशन खराब नहीं है। हम आज भी एक-दूसरे से गरिमा के साथ बात करते हैं। बस हमें ऐसा महसूस हुआ कि बतौर लाइफ पार्टनर हम दोनों एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं। सच तो यह है कि हम दोनों जिंदगी में एक अलग भविष्य चाहते हैं, और दुख की बात यह है कि उस भविष्य में हम साथ नहीं हैं।"

आकांक्षा ने बताया 'बिग बॉस 19' के दौरान लिया था फैसला

रितेश देशमुख ने आकांक्षा से आगे पूछा कि क्या यह फैसला 'बिग बॉस 19' के दौरान लिया गया था, तो एक्ट्रेस ने 'हां' में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता को लगता था कि शायद कुछ समय अलग रहने से दूरियां कम हो जाएंगी, लेकिन उनके बीच मैरिड कपल वाला वो स्पार्क पूरी तरह खत्म हो चुका था।

इंडस्ट्री में चर्चा है कि गौरव खन्ना काफी समय से पिता बनना चाहते थे, लेकिन आकांक्षा इसके लिए अभी तैयार नहीं थीं। हालांकि, क्या तलाक की मुख्य वजह यही है, इस पर दोनों ने खुलकर कुछ नहीं कहा है। साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे इस खूबसूरत कपल का रिश्ता 10 साल बाद इस तरह टूटने की खबर से उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं।

Published on:
28 Jun 2026 08:53 am