इन दिनों उनको लेकर जो माहौल बना हुआ है, उसकी वजह से वह भारी तनाव में हैं
कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा इन दिनों खुद मुसीबत में हैं। लोगों को अपनी कॉमेडी से गुदगुदाने वाले कपिल को उनके दोस्त बीमार बता रहे हैं। इस समय उनकी जिंदगी एक मुश्किल दौर से गुजर रही है। पुराने विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कपिल मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं हैं। अब उनकी सेहत को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों कपिल दवाईयों के हैवी डोज ले रहे हैं।
एक दिन में खा रहे 23 गोलियां:
रिपोर्ट के अनुसार कपिल इन दिनों एक दिन में करीब 23 गोलियां खा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों उनको लेकर जो माहौल बना हुआ है, उसकी वजह से वह भारी तनाव में हैं। वह काफी परेशान चल रहे हैं। इन सबका असर उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर पड़ रहा है।
कैंसल कर रहे हैं शूटिंग:
मीडिया रिपार्ट के अनुसार कपिल लगातार अपने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' की शूटिंग कैंसल कर रहे हैं। उन्हें खुद अपने नए शो का फॉर्मेट पसंद नहीं आ रहा है। मीडिया में ऐसी खबरें भी हैं कि उनका शो जल्द ही बंद हो सकता है।
मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता:
पिछले कई दिनों से चले आ रहे विवाद पर कपिल ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके बारे में जो बातें फैलाई जा रही हैं,उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा 'मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं। जो भी मेरा कॅरियर बर्बाद करना चाहते हैं वह चाहे जो बातें फैलाना चाहे फैला सकते हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं इस इंडस्ट्री में नया नहीं हूं।लोग पहले भी मेरी सक्सेस की वजह से मुझे परेशान करने की कोशिश कर चुके हैं। जिसे जो बातें बनानी है वह बनाते रहें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं।'