
Kapil sharma
कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा ने टीवी पर वापसी तो की लेकिन उनके शो को दर्शकों का पहले जैसा प्यार नहीं मिल रहा है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि उनका शो जल्द ही बंद हो सकता है। कपिल ने हाल ही में अपने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' से वापसी की है।
नेगेटिव प्रतिक्रिया और बार—बार शूटिंग रद्द:
कपिल का नया शो जब से प्रसारित होना शुरू हुआ है, तब से ही दर्शकों की नेगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग इसे कॉमेडी शो कम और गेम शो ज्यादा बता रहे हैं। वहीं बार—बार शूटिंग रद्द होने की वजह से भी कपिल की परेशानी बढ़ रही है।
कपिल के व्यवहार से परेशान है चैनल:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चैनल भी कपिल के इस तरह के व्यवहार से परेशान है। खबर है कि चैनल ने फैसला लिया कि वह इस शो को अधिक एपिसोड तक एक्सटेंड नहीं करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपिल के इस शो को पहले 26—28 एपिसोड तक दिखाए जाने की बात हुई थी। लेकिन अब खबर है कि चैनल सिर्फ 15—16 एपिसोड तक ही इस शो को दिखाएगा।
टीआरपी पर निर्भर:
हालांकि चैनल की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि कपिल का शो कितने एपिसोड तक दिखाया जाएगा। यह इस बात पर निर्भर करता है कि इस हफ्ते की टीआरपी क्या आती है। टीआरपी को देखकर ही निर्णय लिया जाएगा।
सुनील ग्रोवर भी ला रहे हैं नया शो:
कपिल के पुराने साथी सुनील ग्रोवर भी एक नया शो लेकर आ रहे हैं। बता दें कि कपिल के पुराने शो के दौरान इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इन दोनों के झगड़े ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब कपिल को टक्कर देने के लिए सुनील ग्रोवर भी नए शो के साथ आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोन के साथ हाथ मिलाया है। साथ ही उनके पुराने साथी सुगंधा मिश्रा और अली असगर भी इस शो में उनके साथ नजर आएंगे। इनके अलावा बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे भी शो में होंगी। बताया जा रहा है कि सुनील के इस शो का नाम 'धन धना धन' है।
Published on:
05 Apr 2018 06:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
