
कार्यशाला में प्रदेशभर से आए चित्रकारों ने विद्यार्थियों को कला की जानकारी नि:शुल्क दी।
टोंक. टोंक बेरोजगार चित्रकला अभ्यार्थी तथा लर्निंग रिसोर्स सेंटर की ओर से 'नन्हों की कला शिक्षा उनके द्वार' विषय पर कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन में हुआ। इसका उद्घाटन उपखण्ड अधिकारी डॉ. सूरजसिंह नेगी ने किया। कार्यशाला में प्रदेशभर से आए चित्रकारों ने विद्यार्थियों को कला की जानकारी नि:शुल्क दी। कार्यशाला का आयोजन तीन जून तक होगा। महेश गुर्जर ने बताया कि प्रथम दिन पाली जिले के कलाकार नवलसिंह चौहान ने चित्रकला, पोट्रेट, जयपुर के दुर्गेश अटल ने चारकोल, पोट्रेट, अजीत कुमार ने फायर आर्ट, पारूल जोशी, वृन्दा हल्दिया, वर्षा जांगिड़ ने एके्रलिक, हरिश चन्द्र महरानिया व कविश मीना ने कला सिखाई। इस अवसर हनुमान सिंह, अच्युत ठाकुर, अमीर अहमद सुमन, विकास चन्द्र राय व अजय मिश्रा मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों ने कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वस्थली से डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला, बून्दी के रामदेव मीना, जयपुर के मूर्तिकार शैलेष शर्मा, हिमांशु अग्निहोत्री, लोकेश भारद्वाज आएंगे।
Published on:
02 Jun 2017 04:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
