TV न्यूज

IPS राम्या भारती को बर्खास्त करने की मांग, कुनिका सदानंद का फूटा गुस्सा, बोलीं- तभी बच्चियों का शोषण हो रहा

IPS Ramya Bharati Video: तमिलनाडु में 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न और हत्या मामले में पुलिस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस विवादों में घिर गई है। मामले की ब्रीफिंग के दौरान IPS राम्या भारती और अन्य पुलिसकर्मी ठहाके लगाकर हंसते दिखे, जैसे ही इसका वीडियो सामने आया हंगामा मच गया। एक्ट्रेस कुनिका सदानंद और आम जनता ने इसे बेहद शर्मनाक बताया। जानिए क्या है पूरा मामला…
2 min read
May 26, 2026
kunickaa sadanand angry on IPS Ramya Bharati laughing PC on 10 year old minor girl rape and murder
कुनिका सदानंद का फूटा IPS राम्या पर गुस्सा

IPS Ramya Bharati laughing press conference video: तमिलनाडु के कोयंबटूरमें 10 साल की एक मासूम बच्ची के अपहरण, यौन उत्पीड़न और फिर बेरहमी से की गई हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को लेकर जहां पूरे राज्य की जनता सड़कों पर उतरकर इंसाफ की मांग कर रही है, वहीं इस मामले पर बुलाई गई पुलिस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दी हैं।

मामले की ब्रीफिंग के दौरान IPS अधिकारी राम्या भारती और दो अन्य पुलिसकर्मी कैमरे के सामने बेतहाशा ठहाके लगाकर हंसते हुए नजर आए। मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत जैसे बेहद संवेदनशील मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैए का वीडियो जैसे ही सामने आया हर तरफ पुलिस की थू-थू होने लगी। अब जहां लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का गुस्सा भी इस मामले पर फूट पड़ा है।

कुनिका सदानंद IPS राम्या पर भड़की (Actress Kunika Sadanand tweet on Coimbatore police)

इस शर्मनाक वाकय का वीडियो जाने-माने कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' (ट्विटर) पर शेयर किया। वीडियो में IPS राम्या भारती के साथ बैठे दो और पुलिसवाले किसी बात पर जोर-जोर से हंसते और मजाक करते दिख रहे हैं। सतीश आचार्य ने लिखा, "कोई इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है? एक 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न हुआ, उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई, और ये पुलिस अफसर प्रेस ब्रीफिंग में हंस रहे हैं।"

इस वीडियो को देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी तीखा हमला बोला। उन्होंने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, तभी तो हर रोज हमारी बच्चियों का शोषण हो रहा है। सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि एक महिला अधिकारी, जो खुद एक मां हो सकती है, उसे इस गंभीर मामले पर इस तरह खी-खी करके हंसते देखना बेहद शर्मनाक है।"

10 साल की बच्ची से हुई दरिंदगी (Coimbatore 10 year old girl murder case)

यह पूरी घटना बीते गुरुवार, 21 मई की शाम को शुरू हुई थी, जब कोयंबटूर की रहने वाली 10 साल की मासूम बच्ची पास की दुकान से सामान लेने गई थी, लेकिन कभी घर वापस नहीं लौटी। घबराए परिवार ने तुरंत नजदीकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन सुबह कन्नमपालयम इलाके की एक झील के पास से बच्ची का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि मासूम को पहले अगवा किया गया, फिर उसके साथ दरिंदगी की गई और आखिर में उसकी गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई।

इस घटना के बाद से पूरे तमिलनाडु में भारी आक्रोश है और जगह-जगह कैंडल मार्च और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विपक्षी दल भी मुख्यमंत्री थलपति विजय की TVK सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेर रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में IPS राम्या भारती हंसती हुई आई नजर (IPS Ramya Bharati laughing press conference video)

बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पीड़ित बच्ची के माता-पिता को फोन कर सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कार्तिक (निवासी नागपट्टिनम) समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। लेकिन, इस कार्रवाई की तारीफ होने के बजाय पुलिस अपनी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए ठहाकों के कारण सोशल मीडिया पर विलेन बन चुकी है। समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) द्वारा जारी किए गए इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग कह रहे हैं कि यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है और ऐसी महिला आईपीएस अधिकारी को तुरंत सस्पेंड कर देना चाहिए।

Updated on:
26 May 2026 01:05 pm
Published on:
26 May 2026 01:05 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’