TV न्यूज

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: प्रोमों में दिखी तुलसी की पहली झलक, जानें कब और कहां देख पाएंगे?

kyunki saas bhi kabhi bahu thi Reboot: 25 साल बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 लौट रहा है और तुलसी यानी स्मृति ईरानी की पहली झलक भी सामने आ गई है। जिसे देख फैंस बेहद खुश हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2025, 9:30 AM IST
kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2: एकता कपूर का वो शो जिसे लोग सिल्वर जुबली होने के बाद भी नहीं भूले हैं। 25 साल पहले आया शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर अपना दूसरा सीजन लेकर लौट रहा है। इसमें तुलसी का रोल स्मृति ईरानी ही करने वाली हैं। अब शो के प्रोमो के साथ पहली झलक भी सामने आ गई है। वहीं इसे कब और कहां देख पाएंगे इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के प्रोमो से आई तुलसी की पहली झलक

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के प्रोमो में तुलसी को उसी अवतार में देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे एक परिवार क्योंकि सास भी कभी बहू थी का टाइटल सॉन्ग सुनकर 25 साल पुरानी यादों में खो जाता है। किसी को यकीन नहीं होता कि एक्ट्रेस पॉलिटिशियन होने के साथ एक्टिंग को समय दे भी पाएंगी या नहीं। इसी बीच तुलसी का सभी को स्वागत करने वाला सीन आता है। तुलसी नजर आती हैं और अपने फैंस को वापस आने की जानकारी देती हैं। इस पहली झलक को देखने के बाद कोई नहीं कह सकता है कि ये वीडियो 25 साल बाद यानी दूसरे सीजन का है। स्मृति इन सालों में बिलकुल नहीं बदली हैं। उनका अंदाज वही पुराना वाला है जो उनकी ऑडियंस को पसंद आने वाला है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इस दिन से होगा शुरू (kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 Promo)

बता दें, क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन की पहली झलक एकता कपूर के बालाजी फिल्म्स के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। प्रोमो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “सुपर एक्साइटेड।” दूसरे ने लिखा, “इसे 10:30 बजे लाने के लिए शुक्रिया, एक और यूजर ने लिखा, "मेरा फेवरेट सीरियल अब वापस आ गया है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये सीरियल मेरी बचपन की यादों में से एक है।” एकता कपूर का ये सीरियल 29 जुलाई से रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा।

Updated on:
8 Jul 2025, 9:30 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’