
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों 90s की फेमस सिंगर फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के हिट गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमिक्स बनाने पर खूब ट्रोल हो रही हैं, जिसको लेकर फाल्गुनी ने भी उनपर जमकर निशाना साधा है। फाल्गुनी ने तो नेहा को यहां तक कह दिया कि उन्होंने गाने का सत्यानाश कर दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे की जमकर बैंड बजाई, लेकिन अब इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर दर्शकों का सिर चकरा गया है।
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर इंडियन आइडल सीजन 13 का प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है। इसमें नेहा कक्कड़ कहती है, बहुत ही अच्छा दिन है आज थियेटर राउंड की शुरुआत हम माता रानी का नाम लेकर करते हैं। हमारे बीच आज लीजेंड्री फाल्गुनी पाठक मैम आई हैं, जिसके बाद फाल्गुनी, नेहा का चेहरा देखती हैं और जबरन मुस्कुराती हैं। साथ ही ताली भी बजाती हैं।
इसके बाद सभी डांडिया डांस करने लगते हैं। इसमें शो के कंटेस्टेंट्स के साथ नेहा कक्कड़, फाल्गुनी पाठक, हिमेश रेशमिया, आदित्य नारायण नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, फाल्गुनी पाठक के साथ इंडियन आइडल के मंच पर होगी गरबा रात! देखिए इंडियन आइडल 13, थिएटर राउंड में।
यह भी पढ़ें- संगीत की दुनिया में अमिताभ बच्चन ने रखा कदम
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स का सिर चकरा गया और वो तरह तरह के आरोप लगाने लगे।
एक मीडिया यूजर ने लिखा, 'इनके सामने नेहा कक्कड़ कुछ नहीं हैं।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, सॉन्ग को फेमस करने के लिए क्या करते हैं ये लोग। पहले सोशल मीडिया पर लड़कर सबका ध्यान ग्रैब करते हैं फिर एक साथ टीवी पर परफॉर्म करते है। क्या दिखावा है यार।
1999 में रिलीज हुए 'मैंने पायल है खनकाई' ऑरिजिनल गाने को फाल्गुनी पाठक ने आवाज दी थी, जिसे खूब पसंद किया गया था। गाने के बोल और टाइटल में चेंज किया गया है, जिसको 'ओ सजना' (O Sajna) रखा गया है। इस गाने को टी-सीरीज ने बनाया है।
ये गाना मैंने पायल है खनकाई गाने का ऑफिशियल रीमिक्स है। फैन्स को इस गाने का रीमिक्स बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है, जिसको लेकर वो सिंगर को तरह-तरह की बाते सुना रहे हैं। इतना ही नहीं अपने गाने का रीमिक्स बनाने पर सिंगर फाल्गुनी ने बी नेहा कक्कड़ पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें- मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में अजय देवगन ने दी अपनी आवाज