TV न्यूज

Bigg Boss 16: राखी सावंत की होगी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री! बताया कौन सा कंटेस्टेंट होगा टारगेट

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के शुरू होते ही बम फूटने लगे हैं। खासकर साजिद खान की एंट्री को लेकर बवाल मचा हुआ है। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने साजिद खान (Sajid Khan) पर गंभीर आरोप लगा थे जिसपर राखी सावंत ने उन्हें खूब सुनाया था। अब खबर आ रही है कि राखी सावंत शो में एंट्री कर सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2022, 1:30 PM IST
rakhi sawant is making wild card entry in bigg boss 16
rakhi sawant is making wild card entry in bigg boss 16

टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) की शुरुआत हो चुकी है। शो के शुरू होते ही बवाल मचा हुआ है। शो में फिल्म निर्माता साजिद खान (Sajid Khan) नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है। शो से साजिद को बाहर करने की लगातार अपील और मांग की जा रही है। इसको लेकर शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) और राखी सावंत (Rakhi sawant) को लेकर जुबानी जंग चालू है।

अब खबर आ रही है कि ड्रामा क्वीन (Rakhi sawant) शो में एंट्री कर सकती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राखी सावंत एकबार फिर से बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं। वो

पहले कई बार कहती आई हैं बिग बॉस में उन्हें हमेशा एंटरटेनमेंट के लिए याद किया जाता है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वो वाइल्ड कार्ड (Wild Card Entry) के तौर पर शो में एंट्री कर सकती हैं।

राखी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पैपराजी राखी सावंत से उनकी बिग बॉस में फिर से एंट्री को लेकर सवाल कर रहे हैं।

हालांकि राखी सावंत का कहना है कि उनको जैसे ही बुलाया जाएगा वो शो में पहुंच जाएंगी और खूब सारा धमाल मचाएंगी। इतना ही नहीं राखी सावंत बताती हैं कि वो बिग बॉस में जाकर एक अहम काम भी करना चाहती हैं।

पैपराजी राखी से पूछते हैं कि क्या आप बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं? इसपर राखी शरमाती हैं और शॉल से मुंह को ढ़क लेती हैं। उसके बाद वो कहती हैं कि बिग बॉस वालों को बोलों कि वो मुझे बुला ले।

उन्होंने कहा कि अगर वो बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा बनती हैं तो साजिद खान से कई सवाल पूछने वाली हैं। राखी शो में जाकर साजिद खान से जनता के सवाल करेंगी। राखी का मानना है कि वो ऐसा इसलिए करेंगी ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। साथ ही सच क्या है ये बात सबके सामने आए।

इससे पहले राखी सावंत बिग बॉस के तीन सीज़न में दिखाई दे चुकी हैं और अब उन्होंने 16वें सीजन में बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ जाने की इच्छा जताई है।

राखी ने एक मीडिया हाउस से बात करने के दौरान कहा था कि 'अगर हम बिग बॉस के घर में रहे, तो फिर बिग बॉस ही हमारी शादी करेंगे, निकाह करेंगे, मैं कहती हूं कि बिग बॉस हाउस में ही मेरा निकाह आदिल से करा दो। अगर हम गए तो आदिल भी बोलेंगे बिग बॉस में मेरी शादी करो ना। मैं इसके तैयार हूं।'

यह भी पढ़ें- OMG! बोनी कपूर ने अक्षय कुमार को मारा ताना

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब