TV न्यूज

‘रामायण’ में ‘रावण’ बने अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर पर बोले सुनील लहरी- वे ठीक हैंं

कोरोना काल में सेलेब्स को लेकर फेक खबरें फैलाई जा रही हैं। हाल ही एक्ट्रेस मिनाक्षी शेषाद्री की डेथ को लेकर झूठी खबर फैलाई गई। अब 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी को लेकर अफवाह उड़ाई गई है। लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी ने इन खबरों का खंडन किया है।

2 min read
May 05, 2021
arvind_trivedi.png

मुंबई। पॉपुलर सीरियल 'रामायण' में रावण का किरदार निभा फेमस हुए अभिनेता अरविंद त्रिवेदी फेक का शिकार हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अरविंद के डेथ की फेक जानकारी सामने आई। उनके साथ 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए अरविंद से जुड़ी फेक खबरों का खंडन किया है। उन्होंने अरविंद के साथ फोटो शेयर कर फेक जानकारी शेयर करने से लोगों को आगाह किया है। अरविंद से पहले एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री को लेकर भी ऐसी ही फेक न्यूज फैलाई गई थी।

'भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं'
सुनील लहरी ने अरिवंद के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा,'आजकल कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से, उपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की की झूठी खबर, मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृपया करके इस तरह की खबर न फैलाएं... भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हं सदैव स्वस्थ रखें।'

पिछले साल भी फैली थी अफवाह
गौरतलब है कि अरविंद त्रिवेदी के निधन से जुड़ी झूठी खबर पहली बार नहीं आई है। इससे एक साल पहले भी इसी तरह की अफवाह सोशल मीडिया पर फैली थी। उस समय उनके भतीजे कुस्तुब त्रिवेदी ने ट्विटर पर आकर साफ किया था कि उनके अंकल जिंदा हैं। उन्होंने लिखा था,'मेरे अंकल अरविंद त्रिवेदी लंकेश अच्छे हैं और सुरक्षित हैं। निवेदन है कि फेक खबर न फैलाएंं। अब कृप्या इसे फैलाएंं, धन्यवाद।

'इतिहास खुद को दोहरा रहा है'
इस बीच लोकप्रिय शो 'रामायण' का पुन प्रसारण स्टार भारत पर किया जा रहा है। पिछले साल लॉकडाउन में भी 'रामायण' को दूरदर्शन सहित अन्य चैनल्स पर दिखाया गया था। दूरदर्शन पर इस शो ने व्यूवरशिप के नए रेकॉर्ड स्थापित किए थे। कई सप्ताह तक 'रामायण' सहित अन्य धार्मिक शो टीआरपी में टॉप पर रहे थे। हाल ही 'रामायण' में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने इस संबंध में जानकारी दी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर 'रामायण' के फिर से प्रसारण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा था कि लगता है इतिहास खुद को दोहरा रहा है।

Published on:
05 May 2021 01:46 pm