22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रामायण’ की सीता मां दीपिका चिखलिया हुईं 56 की, देखें उनकी यात्रा को दिखाते खास फोटोज

'रामायण' में मां सीता का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का आज यानी कि 29 अप्रेल को जन्मदिन है। 1965 में जन्मीं दीपिका की उम्र 56 साल हो गई है।
3 min read
Google source verification
dipika-chikhlia.png

मुंबई। रामानंद सागर के लोकप्रिय टीवी शो 'रामायण' में मां सीता का किरदार निभाकर घर—घर में पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का जन्मदिन 29 अप्रेल को आता है। वह इस साल 29 अप्रेल को 56 साल की हो गई हैं। 1965 में जन्मी दीपिका को कई फिल्मों में भाग्य आजमाने के बाद 'रामायण' मिली। इससे ठीक पहले वह 'विक्रम बेताल' की कहानियों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाया करती थीं। एक बार 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के बाद वे इतनी पॉपुलर हुईं कि लोग उनकी पूजा तक करने लगे। वे कहती हैं आज भी उनसे बड़ी उम्र की महिलाएं उन्हें सीता मां कहकर बुलाती हैं।

इंस्टाग्राम पर भी ऐसे कई ग्रुप्स बने हुए हैं जो दीपिका को फॉलो करते हैं और उन्हें मां के नाम से संबोधित करते हैं। कमेंट्स में भी मां ही कहते हैं। एक्ट्रेस भी उनसे कई बार बातें करती हैं। दीपिका के जन्मदिन पर आइए देखते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास फोटोज:

दीपिका चिखलिया का बचपन

जब दीपिका बहुत छोटी थीं, तब भी उन्हें पारम्परिक कपड़े पहनने का शौक था। इन फोटोज में उसे देखा जा सकता है। (Photo Credit: Instagram/dipikachikhliatopiwala/)

स्टूडियो जाने से पहले दीपिका चिखलिया

दीपिका ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था,'यह तब की है जब मैं स्टूडियो जाने के लिए तैयार हो रही थी, मेरी मां का घर पाली हिल्स में था। वहां मेरे सारे अवॉर्डस और सबकुछ वहीं था। वे मुुझ पर गर्व करते थे और मेरी उपलब्ध्यिों के लिए खुश थे। (Photo Credit: Instagram/dipikachikhliatopiwala/)

यह भी पढ़ें : रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने दी कोरोना को मात

दीपिका चिखलिया की शादी

दीपिका की शादी बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से हुई है। हेमंत से दीपिका की पहली मुलाकात उनकी पहली फिल्म 'सुन मेरी लैला' के सेट पर हुई थी। कई बरसों बाद वे दोबारा मिले, तो हेमंत ने अपने प्यार का इजहार किया। फिर से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले और दीपिका के बर्थडे पर 1991 में सगाई हो गई।

(Photo Credit: Instagram/dipikachikhliatopiwala/)

दीपिका चिखलिया का हनीमून

दीपिका शादी के बाद हनीमून के लिए पति के साथ स्विटजरलैंड गईं। वापस आते हुए वे दो दिन के लिए लंदन में भी रूके। (Photo Credit: Instagram/dipikachikhliatopiwala/)

दीपिका चिखलिया बेटी के साथ

दीपिका की ये फोटो उनकी बेटी जूही के साथ है। (Photo Credit: Instagram/dipikachikhliatopiwala/)

यह भी पढ़ें : 'रामायण' के फिर से प्रसारण पर बोलीं दीपिका चिखलिया, इतिहास खुद को दोहरा रहा है

दीपिका चिखलिया का लेटेस्ट लुक

अब दीपिका 56 की हो गई हैं और कुछ इस तरह नजर आती हैं। वे वेस्टर्न और पारम्परिक दोनों तरह के लिबास पहनती हैं।

(Photo Credit: Instagram/dipikachikhliatopiwala/)

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग