script‘रामायण’ के फिर से प्रसारण पर बोलीं दीपिका चिखलिया, इतिहास खुद को दोहरा रहा है | Deepika Chikhalia reaction on re-telecast of serial Ramayan | Patrika News

‘रामायण’ के फिर से प्रसारण पर बोलीं दीपिका चिखलिया, इतिहास खुद को दोहरा रहा है

locationमुंबईPublished: Apr 15, 2021 08:32:08 pm

पॉपुलर टीवी शो ‘रामायण’ एक बार फिर से प्रसारित किया जा रहा है। यह जानकारी शेयर करते हुए ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने कहा है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। पिछले साल भी लॉकडाउन के दौरान यह शो दिखाया और अब आंशिक लॉकडाउन में भी इसका प्रसारण हो रहा है।

ramayan_on_tv.png
मुंबई। देश में इस साल के मार्च और अप्रेल महीने के हालत करीब-करीब वैसे ही नजर आ रहे हैं, जैसे पिछले साले इसी दौरान दिखाई दिए थे। देश के कई हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन और कई जगहों पर कुछ दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में पिछले साल जिस तरह टीवी शो ‘रामायण’ को प्रसारित किया गया था, उसी तरह इस बार भी किया जा रहा है। ‘रामायण’ के फिर से प्रसारण को लेकर इसमें सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने रिएक्शन दिया है।
‘इतिहास खुद को दोहरा रहा है’
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पर इस बारे में पोस्ट साझा की है। एक्ट्रेस ने अपने निभाए सीता के किरदार की फोटो शेयर करते हुए लिखा,’यह बताते हुए बहुत उत्साहित हो रही हूं कि एक बार फिर इस साल ‘रामायण’ छोटी स्क्रीन पर एयर होगा। ‘रामायण’ को पिछले साल लॉकडाउन के दौरान दिखाया गया था और लगता है इतिहास अपने आपको दोहरा रहा है। ये शो न केवल मेेरे जीवन का हिस्सा रहा है बल्कि कई वर्षों तक हजारों भारतीय परिवारों का। आइए हमारी कम्यूनिटी का हिस्सा बनिए और ‘रामायण’ के ज्ञान को आने वाले पीढ़ियों को शेयर कीजिए। हर रोज स्टार भारत पर शाम 7 बजे रामानंद सागर की ‘रामायण’ देखें।’
यह भी पढ़ें

जब अरुण गोविल की पत्नी हो गई थीं पति से परेशान

corona_death.jpg
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A3?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

भावुक हुए फैंस
दीपिका की इस पोस्ट पर फैंस ने भी उत्साहजनक कमेंट किए हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा,’वाह! जय सीता मैया! ‘रामायण’ फिर से देखने के लिए उत्साहित हूं। मां आप अपना ध्यान रखें। बहुत सारा प्यार। जय सिया राम।’ ‘रामायण’ के फैन पेज ने कमेंट किया,’मां आपने वाकई बहुत ही अच्छे से ये रोल अदा किया। वास्तव में मां, इस रोल में आपके अलावा किसी को सोच भी नहीं सकते। मेरे लिए आप ही असली सीता मां हो।’ कमेंट करने वालों में कई फैन ऐसे हैं जो दीपिका को असल में सीता मां मानकर बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

संघर्षो से भरा रहा Ramayan के निर्देशक का जीवन, साबुन बेचने से लेकर चपरासी का काम करके यूं बनाया ऐतिहासिक सीरियल

गौरतलब है कि पिछले साल राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन सहित कई चैनलों पर ‘रामायण’ सहित कई धार्मिक शोज दिखाए गए। इन शोज को जोरदार टीआरपी भी मिली। दूरदर्शन ने शो के प्रसारण को लेकर कई रिकॉर्ड भी बनाए। इस शो में प्रमुख भूमिकाओं में दिखे किरदारों को भी इतनी लोकप्रियता मिली है कि शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। इस शो के लीड किरदारों में दीपिका के अलावा अरूण गोविल, दारा सिंह, सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो