TV न्यूज

Indian Idol 12 : नेहा कक्कड़ को रेखा ने पहनाई कांजीवरम साड़ी

हाल ही में टीवी के रियलिटी शो इंडियन आइडल में हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री रेखा शो पर पहुंची थीं। जहां उन्होंने शो की जज नेहा कक्कड़ को उनकी शादी का शगुन दिया। रेखा ने नेहा को खूबसूरत साड़ी के साथ ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया।

3 min read
Apr 04, 2021
Rekha Gives Beautiful Saree To Neha Kakkar As A Sagun

नई दिल्ली। हाल ही में टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में मशहूर अभिनेत्री रेखा बतौर गेस्ट बनकर पहुंची थीं। रेखा का जादू शो पर खूब चला। यही नहीं शो में रेखा ने सिंगर नेहा कक्कड़ पर भी खूब बरसा। नेहा कक्कड़ की शादी के बाद से लगातार उन्हें तोहफे और शगुन मिल रहे हैं। वहीं पिछले हफ्ते से शो पर भी नेहा को शादी के तोहफे और शगुन मिल रहे हैं। जहां बीते हफ्ते एक्ट्रेस नीतू कपूर ने नेहा कि शादी का शगुन दिया था। वहीं इस बार रेखा ने नेहा को खूबसूरती सी साड़ी और हाथों से लिखा एक खत भी दिया। जिसकी तस्वीरें नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

खूबसूरत साड़ी में रेखा ने मारी शो पर एंट्री

सालों बाद भी जवान दिखने वाली रेखा आज भी साड़ी में कहर ढहाती हैं। हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर पहुंची रेखा रेड एंड गोल्डन साड़ी पहने हुए आई। बालों में गजरा और खूबसूरत मेकअप के साथ वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। शो पर रेखा ने कंटेस्टेंट संग मिलकर एक डांस परफॉर्मेंस भी दी। जिसके देख शो के सभी जज भी हैरान रह गए।

नेहा को रेखा ने दिए खास तोहफे

रेखा ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में नेहा को उनकी शादी का गिफ्ट दिया। रेखा ने नेहा को पिंक एंड गोल्डन कलर की साड़ी भेंट की हैं। जब नेहा ने यह तोहफा देखा तो वह काफी हैरान और इमोशनल महसूस करने लगी। गिफ्ट पाकर रेखा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि "यह साड़ी एक आशीर्वाद है। जो उन्हें रेखा मैम ने दिया है। साथ ही नेहा ने कहा कि यह तोहफा हमेशा के लिए बहुत खास रहेगा। नेहा बतातीं हैं कि हर कोई रेखा का दीवाना है। वैसे ही वह भी रेखा की दीवानी है। नेहा ने कहा कि वह अपनी इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती हैं।

शो के मंच पर रेखा ने पहनाई नेहा को साड़ी

यही नहीं रेखा ने शो के मंच पर नेहा को साड़ी भी पहनाई। बड़े ही खूबसूरत अंदाज में रेखा ने नेहा को साड़ी पहनाई। जिसके बाद सभी नेहा की खूब तारीफ कर रहे थे। नेहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें रेखा और नेहा के बीच की बॉन्डिंग को साफ देखा जा सकता है।

क्या लिखा था लेटर में

रेखा ने जो नेहा के लिए लेटर लिखा है। उसमें उन्होंने नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह के लिए खूब आशीर्वाद दिया। रेखा ने लेटर पर लिखा है कि "मेरी प्यारी नेहू...रोहन की प्रीत, जिन्हें आपने किस्मतों की लकीरों से चुराया है। मेरी प्रार्थना है कि माता रानी, वाहे गुरु और दुनिया के सारे देवी देवता आप पर सारे आशीर्वाद बरसाएं और आप दोनों को सुरक्षित रखें। लेटर के अंत में रेखा ने नेहा को हमेशा खुश..सदा सुहगन का आशीर्वाद रखा है। ढेर सारा प्यार दुआओं के साथ।"

Published on:
04 Apr 2021 02:43 pm
Also Read
View All