TV न्यूज

‘बंगाल ने डर नहीं, लोकतंत्र को चुना’, BJP की बढ़त पर ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने TMC पर कसा तंज

Rupali Ganguly on Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल असेम्बली इलेक्शन के शुरुआती रुझानों पर रियेक्ट करते हुए टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने राजनीतिक हलचल मचा दी। इन रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। अपने बयान में उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सीआरपीएफ कर्मियों की तारीफ की और एक कमेंट भी किया जिसे ममता बनर्जी की पार्टी TMC पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

2 min read
May 04, 2026
बंगाल चुनाव में बीजेपी की बढ़त पर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली का बयान चर्चा में। (फोटो सोर्स: ANI)

Rupali Ganguly on Bengal Assembly Elections: पॉपुलर टीवी सीरियल 'अनुपमा' की अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार करते हुए, सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की बढ़त के बीच तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट शेयर किया और कहा की बंगाल की जनता ने दर नहीं लोकतंत्र को चुना है।

ये भी पढ़ें

Analysis On West Bengal Election Result 2026: क्यों डूबी ममता बनर्जी की नैया, बीजेपी का फार्मूला कैसे हुआ सुपरहिट

बीजेपी को 'लोकतंत्र' और टीएमसी को 'डर' का प्रतीक बताया (Rupali Ganguly on Bengal Assembly Result 2026)

पश्चिम बंगाल के कोलकाता ने जन्मी रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए लिखा, "बंगाल ने डर पर लोकतंत्र को चुना," साफ़ है कि उन्होंने भाजपा को लोकतंत्र का प्रतीक और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को डर का प्रतीक बताते हुए पोस्ट किया।

उन्होंने कोलकाता में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने लिखा,“हर मुश्किल के बावजूद शांतिपूर्ण मतदान कराने वाले हमारे बहादुर सीआरपीएफ जवानों का दिल से शुक्रिया। जय सीआरपीएफ।”

एक्ट्रेस का बयान पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त की खबरों के बाद आया

उनका यह बयान पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त की खबरों के बाद आया। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उस समय भाजपा और टीएमसी दोनों ने एक-एक सीट जीती थी। भाजपा के उम्मीदवार शशि पांजा ने मोंटेस्वर सीट से जीत हासिल की, जबकि टीएमसी के रेयात हुसैन सरकार ने भगवांगोला सीट से जीत दर्ज की। शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में थे, रिपोर्टों से पता चलता है कि पार्टी ने शुरुआती बढ़त में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था। उस समय भाजपा 195 सीटों पर आगे थी, जबकि टीएमसी 82 सीटों पर आगे थी।

चुनावी रुझानों के बीच रूपाली गांगुली का पोस्ट वायरल। (फोटो सोर्स: rupaliganguly)

साल 2024 में ज्वाइन की थी भारतीय जनता पार्टी

बता दें कि मई 2024 में, रूपाली ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इस अवसर पर बोलते हुए, उन्होंने सरकार के विकास एजेंडे की तारीफ की और कहा, “विकास के इस महायज्ञ को देखकर मुझे भी इसमें भाग लेने की प्रेरणा मिलती है… मुझे आपके आशीर्वाद और समर्थन की आवश्यकता है ताकि मैं जो भी करूं, उसे सही और अच्छे तरीके से करूं।”

ये भी पढ़ें

Thalapathy Vijay: क्यों करोड़ों फैंस विजय को मानते हैं अपना ‘थलपति’? 32 साल पुरानी है इसकी कहानी
Also Read
View All