TV न्यूज

Sanchita Ugale Death: को-स्टार Sorab Bedi का खुलासा, मौत से 2 दिन पहले हुई थी आखिरी बात, बोले- ‘बेचारी बहुत परेशान थी’

Sanchita Ugale Death: 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' के एक्टर सोराब बेदी ने बताया कि उन्होंने अपनी को-स्टार संचिता उगले से उनकी मौत से ठीक दो दिन पहले बात की थी। एक्टर ने बताया कि आखिरी दिनों में वो परेशान लग रही थीं और उनकी मौत की खबर सुनकर उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा।

2 min read
Jun 15, 2026
Sanchita Ugale Death Case
Sanchita Ugale के को-स्टार Sorab Bedi का खुलासा। (फोटो सोर्स: IMDb)

Sanchita Ugale Death Case: सोराब बेदी और संचिता उगले 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में को-स्टार थे और ऑफ-स्क्रीन भी उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। एक्ट्रेस की असमय मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए सोराब ने बताया कि उन्होंने संचिता से बस दो दिन पहले ही बात की थी। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिरी दिनों में वो "काफी परेशान" थीं।

पैपराजी से बातचीत के दौरान सोराब ने कहा, "मेरी परसों ही बात हुई थी उससे यार।" उन्होंने आगे बताया कि उन्हें 15 जून की सुबह संचिता की मौत के बारे में पता चला और वो उनके परिवार से मिलने की तैयारी कर रहे थे। सोराब ने कहा, "अभी उसके घर जाऊंगा। मुझे पता नहीं था, आज सुबह ही पता चला।"

परेशान थी संचिता उगले

कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगले की मानसिक स्थिति के बारे में बात करते हुए सोराब ने बताया कि संचिता पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थीं। उन्होंने कहा, "बेचारी परेशान थी।" 'स्प्लिट्सविला 16' फेम एक्टर ने ये भी माना कि 'संचिता की मौत की खबर, "मेरे लिए तो बहुत शॉकिंग है यार।"

सोराब बेदी और संचिता उगले ने 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में साथ काम किया था, जिसमें उन्होंने कार्तिक और सुकून के मुख्य किरदार निभाए थे। दर्शकों ने उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया, जिससे वो टीवी शोज की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक बन गए।

AICWA ने महाराष्ट्र सीएम से की जांच की मांग

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संचिता उगले की मौत की गहन जांच के आदेश देने का आग्रह किया है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे इस मामले को केवल आत्महत्या न मानें, बल्कि सभी संभावित पहलुओं से जांच करें। श्यामलाल ने कहा कि संचिता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थीं और इतनी कम उम्र में उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। AICWA के प्रेसिडेंट ने मांग की, "एक्ट्रेस संचिता उगले जी की आत्महत्या के मामले की हर पहलू से जांच की जाए।"

संचिता उगले ने की आत्महत्या

संचिता उगले 15 जून को मुंबई के नालासोपारा ईस्ट स्थित अपने घर पर मृत पाई गईं, उनकी उम्र 30 साल थी। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
15 Jun 2026 07:00 pm