Sapna Chaudhary: सपना चौधरी अक्सर अपने बेबाक अंदाज और डांस से फैंस का जीत ही लेती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो किया उससे उनके फैंस भी नाराज हो गए। सपना ने द 50 शो में एक नाइजीरियन रैपर को इशारों-इशारों में काला कह डाला। जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
Sapna Chaudhary: टीवी की दुनिया में इस समय एक नया रियलिटी शो 'द 50' दस्तक दे चुका है, लेकिन आते ही इसे विवादों ने चारों तरफ से घेर लिया है। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया के 50 दिग्गज सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं, पर सबकी निगाहें टिकी हैं 'हरियाणवी क्वीन' सपना चौधरी पर। बिग बॉस में अपनी बेबाकी से सबका दिल जीतने वाली सपना यहां भी 'फ्रंट फुट' पर खेल रही हैं, लेकिन इस बार उनका एक कमेंट उन पर ही भारी पड़ता दिखा।
सपना ने शो के एक अन्य कंटेस्टेंट और मशहूर नाइजीरियन रैपर युंग सैमी (Yung Sammy) के रंग को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे 'नस्लवादी' (Racist) माना जा रहा है। जैसे ही इसका वीडियो आया हर कोई हैरान रह गया। लोग इसे लेकर कमेंट करने लगे और सपना से माफी मांगने को कहने लगे।
शो में हुआ कुछ ऐसा था कि सपना, करण पटेल और बाकी साथियों के साथ धूप में बैठी थीं। तभी उन्होंने मजाक-मजाक में कहा, "धूप में कहीं मैं काली तो नहीं हो जाऊंगी?" इसके बाद उन्होंने पास ही खड़े युंग सैमी की तरफ इशारा करते हुए कह दिया, "कहीं इसकी तरह तो नहीं हो जाऊंगी मैं?" सपना का यह कमेंट सुनकर वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए।
टीवी के फेमस एक्टर करण पटेल को सपना का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने बाकी के कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए साफ कहा कि सपना अनजाने में 'रेसिस्ट' कमेंट कर रही हैं। करण का मानना था कि यह बात कहने के और भी शालीन तरीके हो सकते थे, लेकिन किसी के रंग का इस तरह मजाक उड़ाना गलत है। सोशल मीडिया पर भी लोग सपना को आड़े हाथों ले रहे हैं और इसे बेहद संवेदनहीन बता रहे हैं।
विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। एक टास्क के दौरान सपना चौधरी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख से भी बुरी तरह भिड़ गईं। सपना ने अदनान की कमाई पर सवाल उठाते हुए कहा, "दम नहीं है क्या बाहर जाकर कमाने का?" इस पर अदनान भी आपा खो बैठे और बोले, "चिल्ला मत! औरत है तो औरत की तरह रह।"
अदनान का यह बयान कि 'औरत है तो औरत की तरह रह' आग में घी डालने जैसा साबित हुआ। सपना ने पलटवार करते हुए कहा, "पहले चीटिंग करता है, फिर मर्दानगी दिखाता है... ऐसा मारूंगी कि बाहर मिलेगा तो याद रखेगा।" जहां लोग सपना के रंगभेदी कमेंट से नाराज हैं, वहीं अदनान के 'महिला विरोधी' बयान पर भी सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है।