TV न्यूज

‘झलक दिखला जा’ के जजों पर फूटा शिल्पा शिंदे का गुस्सा, करण जौहर को भी लिया आड़े हाथ, कहा- ‘तीन मिनट में इनको सब चाहिए’

अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं। शिल्पा ने शो झलक दिखलाजा और उनके जज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को लेकर कमेंट किया है जो ब तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2022, 10:53 AM IST
shilpa shinde slams jhalak dikhhla jaa 10 judges especially karan johar supports nia sharma
shilpa shinde slams jhalak dikhhla jaa 10 judges especially karan johar supports nia sharma

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) को अपने शोज से ज्यादा बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा अपनी हर बात को खुलकर दुनिया के सामने रखती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है। इस बार शिल्पा का गुस्सा डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' (Jhalak Dikhla Jaa 10) के जजों पर फूटा है। उन्होंने करण जौहर को लेकर भी खूब खरी खोटी सुनाई है।


शिल्पा ने 2 वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो के जरिए शिल्पा ने शो के तीनों जजों को कंटेस्टेंट्स को लेकर किए कमेंट्स पर गुस्सा निकाला है। शिल्पा शिंदे कुछ दिन पहले ही इस शो से एलिमिनेट हुई हैं, जिसके बाद उन्होंने इंस्टा पर दो वीडियोज शेयर कर गुस्सा निकाला है।

वीडियो में शिल्पा कह रही हैं, 'ये वीडियो खास मेरा झलक दिखला जा के पैनल पर बैठे जजेज के लिए है। मैंने निया का लास्ट परफॉर्मेंस देखा। उसके ऊपर जो पॉइंट्स दिए, कमेंट्स किए मैं चुप रही। इस बार, जो हुआ परफॉर्मेंस के बाद, कमेंट्स किए गए हैं, मुझे पूछना है क्या करण सर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म देने वाले हैं? या 3 मिनट के एक्ट में आपको डांस नहीं दिखा। आप कहते हो। आपको डांस भी चाहिए, एंटरटेनमेंट भी चाहिए, कुछ अलग भी चाहिए। सेलेब्रिटीज का शो है। आप सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स लेते हो। आपको क्या चाहिए? आप उन ऑस्कर्स देने वाले हो?।'

यह भी पढ़ें- अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने अपने रिश्ते पर लगाई मोहर!

शिल्पा ने वीडियो में आगे कहा, 'उस 3 मिनट के एक्ट के लिए एक आर्टिस्ट क्या कर रहा है। आपको पता भी है। कॉम्पिटिशन नहीं बोलते हैं, लेकिन फिर भी कॉम्पिटिशन है। आप रुबीना का वीडियो निकालकर देखिए, कोई भी एक्सीडेंट हो सकता था। उसका कोई भी नतीजा हो सकता था। इसके बाद क्या इसके जिम्मेदार जजेज हैं? फिर बाद में कैंडल लेकर रास्ते पर निकलने का कोई मतलब नहीं है।'

शिल्पा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा, 'जब तक इंसान है उसकी कदर करो। बाद में मत भौंको। एंटरटेनमेंट का शो है, उसको उसी तरह से लो। फैंस आपस में लड़ रहे हैं। पता नहीं किस चीज के लिए कर रहे हैं, जिस आर्टिस्ट को पसंद कर रहे हो उसकी इज्जत करो। उठकर बकवास करने में क्या जाता है आपका।'

शिल्पा ने कहा' हम लोग पानी नहीं पी पाते। बाथरूम नहीं जा पाते, इतनी हालत खराब हो जाती है। ये 3 मिनट का एक्ट नहीं है इसके पीछे बहुत मेहनत है। मेरी तो तबीयत खराब हो गई थी। मेरी जजेज से हाथ जोड़कर विनती है कि एक्ट की इज्जत करो। वैसे कमेंट्स करो क्योंकि उसके पीछे आगे बहुत चीजें निर्भर करती हैं।'

यह भी पढ़ें- स्टेज पर इस बात पर रोने लगीं नेहा कक्कड़

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब