शेयर किए गए इस शो के प्रोमो वीडियो में नेहा को गोविंदा के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। नेहा कहती हैं कि बचपन से वे गोविंदा की फैन हैं, लेकिन अचानक नेहा रोने लगती हैं।
सामने आए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि शो में गोविंदा को आते देख नेहा कक्कड़ खुशी से उछल पड़ती हैं क्योंकि वह गोविंदा की बहुत बड़ी फैन हैं। इसपर गोविंदा की पत्नी कहती नेहा से कहती हैं कि, 'आप गोविंदा की फेवरेट सिंगर हैं और वह आपके फैन हैं।'