Shoaib Ibrahim: टीवी का फेमस चेहरा दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने अपनी बीमारी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल और BP को लेकर चिंतित थे, वहीं, उनकी पत्नी दीपिका भी सिस्ट और कैंसर की जांचों के कारण मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रही हैं। शोएब ने फैंस के साथ ये भावुक अपडेट शेयर किया है।
Shoaib Ibrahim On Dipika Kakar Health: टीवी जगत के मशहूर कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। काफी समय से दीपिका लिवर कैंसर से जूझ रही है, उनकी सर्जरी हो चुकी है और अब उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। अक्सर शोएब और दीपिका खुद अपने फैंस को हेल्थ अपडेट देते रहते हैं, इस बार भी यही हुआ उन्होंने अपने व्लॉग में पत्नी दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट दी और अपनी बीमारी को लेकर भी खुलासा किया।
हाल ही में शोएब ने अपने फैंस के साथ एक बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने बताया कि महीनों की कड़ी मेहनत और अनुशासन के बाद उन्होंने अपने बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को सफलतापूर्वक कंट्रोल कर लिया है। उनके इस अपडेट ने उन फैंस को बड़ी राहत दी है जो उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे।
अपने लेटेस्ट YouTube व्लॉग में शोएब इब्राहिम असली राजस्थानी दाल बाटी चूरमा का आनंद लेते नजर आए। इसी दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में खुलकर बात की। शोएब ने बताया कि पिछले चार महीनों से वह बेहद सख्त डाइट और वर्कआउट फॉलो कर रहे थे। अब उन्होंने अपने बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को सफलतापूर्वक कंट्रोल कर लिया है। उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स नॉर्मल आई हैं, तो उन्होंने खुद को एक छोटा सा 'ट्रीट' देने का फैसला किया।
शोएब ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी सेहत को लेकर इतना गंभीर क्यों होना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर (BP) की समस्या आनुवंशिक है। उनके माता-पिता दोनों ही इन बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से शोएब को डर था कि कहीं वह भी इसकी चपेट में न आ जाएं। अपनी फैमिली हिस्ट्री को देखते हुए उन्होंने वक्त रहते खुद को फिट करने का फैसला लिया और शारीरिक सक्रियता बढ़ा दी।
व्लॉग में शोएब ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ की सेहत पर भी अहम बात की। उन्होंने बताया कि दीपिका भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी फोकस्ड हैं और उन्होंने पिछले कई महीनों में एक भी 'चीट डे' नहीं लिया है। सख्त डाइट की बदौलत दीपिका ने अपना वजन भी कम किया है।
हालांकि, दीपिका की सेहत का सफर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा है। शोएब ने बताया कि दीपिका सिस्ट और कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं की आशंका और उनसे जुड़ी मेडिकल टेस्ट का सामना कर रही हैं। लगातार हॉस्पिटल के चक्कर लगाने की वजह से दीपिका शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकान महसूस करती हैं।
शोएब ने इस मुश्किल वक्त में सकारात्मकता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब घर में कोई बीमार हो या मानसिक तनाव से गुजर रहा हो, तो परिवार के बाकी सदस्यों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह घर का माहौल खुशनुमा रखें। शोएब ने इमोशनल होते हुए कहा, "घर में हंसी-मजाक और खुशियां होनी चाहिए। खुश रहना भी आपकी सेहत को सुधारने का एक बहुत जरूरी हिस्सा है।"
शोएब का यह व्लॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस दीपिका की अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांग रहे हैं और शोएब की फिटनेस के प्रति ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं।