TV न्यूज

TMKOC की ‘बबीता जी’ मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा, शादी न करने और सिंगल रहने के तानों पर ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Munmun Dutta: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया है, जो अक्सर एक्ट्रेस को सिंगल रहने और शादी न करने पर ताने मारते हैं। बबीता जी का ये अंदज और पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
2 min read
Jun 26, 2026
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame munmun dutta angry on trolls after questions of single and unmarried
मुनमुन दत्ता ने ट्रोर्ल्स को दिया जवाब

Munmun Dutta Instagram travel video: टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बबीता जी' का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मुनमुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वेकेशन डायरी से एक बेहद खूबसूरत ट्रैवल वीडियो शेयर किया है। लेकिन इस वीडियो से ज्यादा चर्चा उस दमदार और कड़क कैप्शन की हो रही है, जो उन्होंने इसके साथ लिखा है। मुनमुन का यह पोस्ट उन लोगों के लिए एक करारा जवाब है जो अक्सर उनके सिंगल रहने और शादी को लेकर सवाल उठाते रहते हैं।

मुनमुन दत्ता ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मुनमुन दत्ता ने जो ट्रैवल वीडियो शेयर किया है, उसमें वह दुनिया के अलग-अलग खूबसूरत कोनों में घूमती, समंदर किनारे रिलेक्स करती, नाव की सवारी का आनंद लेती और रेगिस्तान में एडवेंचर करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “लोग: तुम अकेली ही रह जाओगी। मैं: ओह, बहुत बढ़िया, ये तो एकदम परफेक्ट है!”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुनमुन ने साफ लफ्जों में लिखा, “मैंने अपने लिए जो जिंदगी चुनी है, मैं उसे पूरी तरह अपनी शर्तों पर जी रही हूं। और यकीन मानिए, मैं इसे किसी और तरीके से जीना भी नहीं चाहती।” मुनमुन के इस बेबाक अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में उन्हें ट्रेकिंग करते, सड़कों पर खुलकर थिरकते और नई संस्कृतियों को करीब से महसूस करते देखा जा सकता है। मुनमुन के इस पोस्ट पर दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने भी प्यार बरसाते हुए कमेंट किया, "सबसे प्यारी, सबसे खुश।"

दिलीप जोशी ने की थी 'बबीता जी' के रोल की सिफारिश

इससे पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान मुनमुन ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए थे। मुनमुन ने खुलासा किया था कि शो में 'जेठालाल' का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप जोशी ने ही 'बबीता जी' के रोल के लिए उनके नाम का सुझाव दिया था।

मुनमुन ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया, "जब यह शो शुरू हुआ, तब मेरे लिए यह सिर्फ एक काम मिलने जैसा था क्योंकि उससे पहले मैंने भी इंडस्ट्री में काफी संघर्ष किया था। दिलीप सर और प्रोड्यूसर पहले भी साथ काम कर चुके थे, इसलिए वह एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे। जब कास्टिंग की बात चल रही थी, तब दिलीप सर ने मेरे नाम की सिफारिश की थी। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि शो में बापूजी (चंपकलाल) का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट और दया भाभी का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी के नाम का सुझाव भी दिलीप सर ने ही मेकर्स को दिया था।"

आज मुनमुन दत्ता को 'बबीता जी' के रूप में जो पहचान मिली है, उसमें दर्शकों का भरपूर प्यार शामिल है। दिलीप जोशी और पूरी महिला मंडल के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

Published on:
26 Jun 2026 09:30 am