
हर किसी को पता है कि सलमान खान एक पारिवारिक इंसान है और वे जब भी अपने परिवार के साथ होते हैं, तो उन लम्हों का आनन्द उठाते हैं। बता दें कि इन दिनों वे टीवी एक शो 'दस का दम' होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान के 'दस का दम' के सेट पर कंटेस्टेंट निकिता भूरा के साथ एक छोटा सा इत्तेफाक हुआ।
कंटेस्टेंट ने याद दिलाई मां की:
कंटेस्टेंट निकिता भूरा ने 'दस का दम' में गेम खेलने के दौरान पारंपरिक परिधान पहने थे। उन्होंने सलमान खान को उनकी मां की याद दिया दी। सलमान ने बताया कि उनकी मां किस तरह साड़ी पहना करती थीं।
निकिता से आंखे नहीं हटा पाए सलमान:
सलमान खुद को निकिता की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। उन्हें महसूस हुआ कि निकिता बहुत सुन्दर लग रही है और वह न तो निकिता से और न ही उसकी साड़ी पहनने के ढंग से अपनी निगाहें हटा पाए।
मां को साड़ी में देखना मिस करते हैं सलमान:
सलमान ने कहा कि उनकी मां आजकल अधिकतर पश्चिमी परिधान पहनती हैं और यही कारण हैं कि सलमान आजकल उन्हें साडी में देखना मिस करते हैं। जब एक सवाल पूछा गया कि कितने प्रतिशत भारतीय साफ़ पानी पीते हैं? तो मेज़बान सलमान खान ने कहा कि वे छुट्टियों में अपने भाई बहनों के साथ इंदौर जाना पसंद करते हैं और क्योंकि गाँव उन्हें बहुत पसंद है और वे बोरवेल का पानी पीना पसंद है जो उन्हें सबसे शुद्ध लगता है।