TV न्यूज

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की स्टार कास्ट का अफेयर बना चर्चा का विषय, किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने रचाई शादी

सालों से लोगों को एंटरटेन करने वाला स्टार प्लस का पॉपुलर शो अपनी स्टारकास्ट के लेकर भी अकसर चर्चा में रहा है। टीवी दुनिया के सबसे हिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्टारकास्ट आए दिन चर्चा में रहती है। शो में काम करने वाले कई एक्टर्स के अपने को एक्टर संग प्यार हुआ। इनमें से कुछ अभी भी रिलेशनशिप में हैं तो कुछ का ब्रेकअप हो गया। चलिए देखते हैं पूरी स्टारकास्ट का लेटेस्ट रिलेशनशिप स्टेटस...
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2021, 3:49 PM IST
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की स्टार कास्ट का अफेयर बना चर्चा का विषय, किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने रचाई शादी
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की स्टार कास्ट का अफेयर बना चर्चा का विषय, किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने रचाई शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक हिन्दी धारवाहिक है, जिसमें परंपरागत विवाह को प्यार में बदलते रिश्ते में दर्शाया गया है। साथ ही यह भारत का सबसे लंबा चलने वाला टीवी धारावाहिक है। ये धारवाहिक भारत में इतना पॉपुलर तो है ही साथ ही इनके स्टार कास्ट भी कभी रिलेशनशिप को लेकर तो कभी ब्रेकअप को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।


हिना खान

हिना खान ने सालों तक ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की भूमिका निभाई। वह शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने शादी करने की बात भी कही है।


रोहन मेहरा

रोहन मेहरा और कांची सिंह लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे। हालांकि तीन साल के रिश्ते को किसी की नजर लग गई और उनका ब्रेकअप हो गया।


अंशुल पांडे

अंशुल पांडे और प्रियंका उधवानी ये रिश्ता क्या कहलाता है में नमन और करिश्मा का किरदार निभाते थे। दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। बाद में दोनों ने ब्रेकअप के बाद एक दुसरे से अलग हो गए।


मोहेना कुमारी


शो में कीर्ति बनने वालीं एक्ट्रेस मोहेना कुमारी का अफेयर अपने ऑन स्क्रीन हसबैंड ऋषि देव संग रहा। हालांकि कुछ सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस रिलेशनशिप से निकल मोहिना ने सुयश सिंह से शादी रचा ली है।


संजीव सेठ

शो में विशंभरनाथ माहेश्वरी का किरार निभाने वाले अभिनेता संजीव सेठ का दिल ऑन स्क्रीन वाइफ लता सभरवाल पर आ गया। कुछ समय के रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी रचा ली।

यह भी पढ़े - Bigg Boss 15: शमिता ने मारा राखी को धक्का, राखी रोते हुए बोलीं- 'कराई है ब्रेस्ट सर्जरी, ये डैमेज हो जाता है'

Published on: