उदयपुर

‘कन्हैयालाल के हत्यारे BJP कार्यकर्ता थे, इसलिए सजा नहीं होने दे रही पार्टी’, पूर्व CM अशोक गहलोत का आरोप

Kanhaiyalal Murder Case: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें सजा से बचाया जा रहा है।

2 min read
Apr 02, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (पत्रिका फाइल फोटो)

Former CM Ashok Gehlot Statement on KanhaiyaLal Murder Case: उदयपुर शहर के चर्चित केस कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। गहलोत ने सवाल किया कि राज्य की भाजपा सरकार ने अभी तक इस मामले की सुनवाई के लिए विशेष अदालत का गठन क्यों नहीं किया है।

गहलोत ने बुधवार शाम 'एक्स' पर कन्हैयालाल के बेटे यश के पोस्ट को टैग करते हुए यह सवाल उठाया। गहलोत ने लिखा कि कन्हैयालाल के हत्यारे भाजपा कार्यकर्ता थे। इसलिए भाजपा इनको सजा नहीं होने दे रही है।

ये भी पढ़ें

बड़ा खुलासा: राजस्थान में पूर्व मंत्री, विधायक और नेता भी दौड़ा रहे Three Digit VIP नंबर की गाड़ियां, RC होगी निरस्त

कन्हैयालाल के बेटे यश ने 31 मार्च को एक पोस्ट अपलोड करके केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान को याद दिलाया, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार से विशेष अदालत बनाने की मांग की थी।

यह लिखा पूर्व सीएम ने

गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा कि उदयपुर में कन्हैयालाल के परिवार को न्याय पाने के लिए भाजपा सरकार से गुहार लगानी पड़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान यह भ्रम फैलाया था कि राज्य सरकार ने विशेष अदालत का गठन नहीं किया है, जबकि यह मामला शुरू से ही एनआईए के अधीन है और एनआईए की विशेष अदालत में ही इसकी सुनवाई चल रही है।

गहलोत ने लिखा कि भाजपा की राजस्थान में सरकार बने सवा दो साल हो चुके हैं। आपकी सरकार ने अभी तक इस मामले में विशेष अदालत क्यों नहीं बनाई, जिसका आरोप कांग्रेस सरकार पर लगा रहे थे? भाजपा ने इस मामले पर केवल राजनीति की है।

अगर भाजपा सरकार चाहती तो मुकदमे की रोजाना सुनवाई करवाती और अभी तक दोषियों को सजा हो जाती, लेकिन अभी तक भाजपा सरकार की एनआईए 160 गवाहों में से 40 की गवाही तक नहीं करवा सकी।

कन्हैयालाल के दोनों हत्यारे भाजपा के कार्यकर्ता थे, इसलिए भाजपा इनको सजा नहीं होने दे रही। एक तरफ पूरे देश में सांप्रदायिकता का माहौल बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा इतने संगीन मामले में अपराधियों को अभी तक सजा दिलाने में विफल रही है।

बेटे यश ने वीडियो में यह बोला

कन्हैयालाल के बेटे यश तेली ने 31 मार्च को एक पोस्ट अपलोड की। सरकार और मंत्रालय को भी वीडियो टैग किया था। वीडियो में यश ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के कहे अनुसार तो विशेष अदालत बनाने का काम राज्य सरकार का है।

सरकार से विनती है कि पिता कन्हैयालाल के केस में विशेष अदालत बनाएं, ताकि उन आतंकवादियों को फांसी की सजा मिल सके, जिन्होंने वीडियो बनाकर कबूला कि कन्हैयालाल का मर्डर उन्होंने ही किया। आरोपियों को सजा हो तो पिता की अस्थियों का विसर्जन हो सके।

ये भी पढ़ें

जयपुर में BJP विधायक को महिलाओं ने घेरा, बोलीं- सूंघने से काम नहीं चलेगा, गंदा पानी पीकर देखो साहब

Updated on:
02 Apr 2026 01:08 pm
Published on:
02 Apr 2026 12:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर