उदयपुर

कांग्रेस के पक्ष में बोलने के बाद भी निष्कासन से दु:खी: पूर्व केन्द्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर

उदयपुर. अय्यर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निष्कासित होने के बाद वे पार्टी या किसी नेता के सम्पर्क में नहीं हैं।
2 min read
Apr 29, 2018
Former Union Minister Mani Shankar Aiyar in udaipur

उदयपुर . पूर्व केन्द्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पिछले 8 से 9 वर्ष से मुझे कांग्रेस में कोई पद नहीं है इसलिए फर्क नहीं पड़ता लेकिन अपनी ही पार्टी और अध्यक्ष के पक्ष में बोलने के बाद पार्टी से निकाल देने से दिल को चोट लगती है। दंड है तो मैंने सोचा दो-चार दिन के लिए होगा, लेकिन छह महीने हो गए क्या कदम उठा रहे मुझे पता नहीं । बोहरा समाज के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अय्यर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निष्कासित होने के बाद वे पार्टी या किसी नेता के सम्पर्क में नहीं हैं।

कांग्रेस ने माफी मांगने के लिए कहा तो मैं अब तक करीब दस से अधिक बार माफी मांग चुका हूं लेकिन यह बात राहुल गांधी तक पहुंची या नहीं इसकी मुझे जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए बयान पर अय्यर ने कहा कि मोदी ने उनके बयान को तोड़ मरोडकऱ प्रस्तुत किया। मैनें वह बयान व्यक्ति के सन्दर्भ में दिया था। उन्होंने इसे जाति के रूप में लिया।

आजादी के बाद की बुरी सरकार
मोदी सरकार के कार्यकाल को लेकर अय्यर ने कहा कि 4 साल के बुरे दिन हो गए अब एक वर्ष और बचा है। मैं वादा करता हूं कि 2019 के चुनाव में मोदी हारेंगे और हारने चाहिए, क्योंकि आजादी के बाद ऐसी बुरी सरकार मैनें नहीं देखी।
वसुंधरा राजे अब इतिहास आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अय्यर ने कहा कि वसुंधरा राजे अब इतिहास बन चुकी है।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कनार्टक विधानसभा चुनाव पर अय्यर ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस का कोई नेतृत्व कर सकता है तो वह सिद्धारमैया है।अय्यर ने कहा कि वंशवाद नहीं होना चाहिए लेकिन पार्टी चाहती है कि कोई व्यक्ति बने और वह किसी नेता का बेटा हो तो क्या करे। राहुल के नेतृत्व को उन्होंने अच्छा बताया, कहा कि जो लोग राहुल का मजाक बनाते थे उनके मुंह बंद हो गए है।


भारत से ज्यादा पाक शांति का इच्छुक
अय्यर ने कहा कि भारत से ज्यादा पाकिस्तान के लोग शांति चाहते हैं। भारत के कुछ लोग दूसरों को पाकिस्तान जाने की सलाह देते है वह दूसरे मुस्लिम देश जाने के लिए नहीं कहते क्योंकि उनके दिल में पाकिस्तान के प्रति नफरत है। जब तक हम पाकिस्तान के साथ दुश्मनी खत्म नहीं करेंगे तब तब देश के मुसलमानों को मुख्यधारा से नहीं जोड़ा जा सकता। दोनों देशों को शांति व्यवस्था बनाने के लिए निरंतर बात करनी चहिए।

Published on:
29 Apr 2018 02:51 pm