उदयपुर

Rajasthan: उदयपुर के नारी निकेतन में महाराष्ट्र की किशोरी से बलात्कार, डॉक्टर पर लगा आरोप, प्रेग्नेंट हुई तो कराया अबॉर्शन

Udaipur Rape Case: सरकारी नारी निकेतन/बालिका गृह में किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया। पीड़िता ने गृह से निकलने के बाद महाराष्ट्र में रिपोर्ट दी।
less than 1 minute read
Jul 20, 2025
rape
प्रतीकात्मक तस्वीर

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र स्थित सरकारी नारी निकेतन/बालिका गृह में किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया। पीड़िता ने गृह से निकलने के बाद महाराष्ट्र में रिपोर्ट दी। गृह के चिकित्सक और तीन महिला कार्मिकों पर आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जीरो नंबर एफआइआर मिलने पर सुखेर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। एफआइआर की जानकारी पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में हड़कंप मच गया है।

सुखेर थाना पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में कर्जत पुलिस थाने से रिपोर्ट मिली। पीड़िता ने लिखा कि वह उदयपुर के आदिवासी अंचल की है, वर्तमान में महाराष्ट्र में रह रही है। 2022 में नाबालिग थी, तब प्रेमी के साथ भागकर शादी की। पुलिस ने दस्तयाब कर नारी निकेतन स्थित बालिका गृह पहुंचाया। पिछले माह बालिग हुई तो छोड़ दिया गया। इसके बाद से एक माह से महाराष्ट्र में पति के साथ रह रही है।

पीड़िता ने डॉक्टर पर लगाया ​आरोप

पीड़िता ने नारी निकेतन/बालिका गृह के चिकित्सक डॉ. अरविंद पर बलात्कार का आरोप लगाया। जानकारी के बावजूद मदद नहीं करने का आरोप बालिका गृह/नारी निकेतन की पुष्पा, किरण और सीडब्ल्यूसी की यशोदा पर लगाया। लिखा कि वह डॉ. अरविंद के बलात्कार करने पर गर्भवती हुई। ऐसे में किरण ने गर्भपात करवाया। पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा कि अन्य लड़कियों के साथ भी ज्यादती हुई, लेकिन डर के मारे नहीं बता रही।

महाराष्ट्र से आई जीरो एफआइआर पर रिपोर्ट दर्ज

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से भेजी एफआइआर की भाषा मराठी में है। सुखेर थाना पुलिस ने जीरो नंबर एफआइआर दर्ज की। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने जांच एएसपी रामेश्वरलाल को सौंपी है। नारी निकेतन-बालिका गृह के अधिकारियों ने ऐसी घटना से इनकार किया।

Updated on:
20 Jul 2025 10:57 am
Published on:
20 Jul 2025 10:43 am