उदयपुर

इस रविवार फिर से बनेंगे ‘हमराह’, गुलाबबाग में होगा जन सहभागिता से जुड़ा पत्रिका का अनूठा आयोजन

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Oct 13, 2018
Feature image

उदयपुर. राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों की शृंखला में इस रविवार एक बार फिर गुलाबबाग में सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक ‘हमराह’ कार्यक्रम होगा। इसके तहत एक ओर प्रशासन की भागीदारी से जहां आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर शहरवासी इन दो घंटों में एक दूसरे से सामंजस्य स्थापित कर पारंपरिक खेलकूद, योग-व्यायाम, नि:शुल्क हैल्थ चैकअप, सेल्फ डिफेंस, गीत-नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी निभा सकेंगे।
गौरतलब है कि इस शृंखला में अब से प्रत्येक रविवार गुलाबबाग सहित सुखाडिय़ा सर्किल, सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर पाल, दूध तलाई के अलावा प्रमुख चौराहों पर पर इस तरह के विविध आयोजन होंगे। इसमें बच्चों से लेकर युवाओं, महिला-पुुरुषों व वरिष्ठजनों के लिए उमंग, उल्लास, मौज-मस्ती और स्वास्थ्य संबंधित अनेक आयोजन होंगे।

आप भी बन सकते हैं लीडर
हमराह की विभिन्न मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में भागीदार बनने के साथ-साथ आमजन अपने कार्यक्रम विशेष से लीडर की भूमिका भी सुनिश्चित कर सकता है। इसके लिए अपनी कार्य योजना की जानकारी सहित 9460103778, 9829050939 और 9829243904 पर संपर्क कर सकते हैं।

Updated on:
13 Oct 2018 06:00 pm
Published on:
13 Oct 2018 06:00 pm