उदयपुर

राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें आपके क्षेत्र में कौन कराएगा वोटिंग

उदयपुर में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर नमित मेहता ने RO-ARO की नियुक्ति के आदेश जारी किए। नए पुनर्गठन के बाद जिले में अब 20 पंचायत समितियां, 47 जिला परिषद वार्ड, 318 समिति वार्ड, 590 ग्राम पंचायतें और 4,948 पंचायत वार्ड तय किए गए हैं।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
Rajasthan Panchayat Elections 2026 (Patrika File Photo)

Rajasthan Panchayat Elections: पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर नमित मेहता ने चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी (RO) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ARO) की नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं।

उदयपुर में पंचायत समितियों का समीकरण पिछले कुछ समय में काफी बदला है। पहले जिले में 22 समितियां थीं, लेकिन सलूंबर के नया जिला बनने के बाद 6 समितियां वहां चली गईं, जिससे उदयपुर में संख्या 16 रह गई थी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में राजपूत समाज का बड़ा एलान: पंचायत चुनावों में EWS आरक्षण लागू करने की मांग, राजनीतिक दलों की बढ़ी टेंशन

अब राज्य सरकार द्वारा नाई, कल्याणपुर, सुलाव और ओगणा के रूप में चार नई पंचायत समितियों के गठन के बाद यह संख्या फिर से बढ़कर 20 हो गई है। प्रशासन ने वार्ड पुनर्गठन और नवसृजन के बाद जो अंतिम तस्वीर पेश की है, वह इस प्रकार है...

कुल पंचायत समितियां: 20
जिला परिषद वार्ड: 47
पंचायत समिति वार्ड: 318
ग्राम पंचायतें: 590
ग्राम पंचायत वार्ड: 4,948

किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों (SDM), अतिरिक्त/उप आयुक्तों और विभिन्न विभागीय अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी (RO) नियुक्त किया है।

वहीं, स्थानीय स्तर पर सहायता के लिए तहसीलदारों और उप तहसीलदारों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिर्वा, बड़गांव, गोगुन्दा, वल्लभनगर, कोटड़ा और ऋषभदेव सहित जिले की सभी 20 समितियों में इन अधिकारियों ने कमान संभाल ली है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान पंचायत चुनाव: मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू, ‘ऐसा काम’ करने वाले लोग नहीं डाल पाएंगे वोट

Also Read
View All

अगली खबर