उदयपुर

‘खाने का हिसाब’ कर दिया! पूर्व विधायक मांगीलाल जोशी के समर्थकों ने 5111 रुपए ट्रांसफर कर उड़ा दिया माहौल

भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं धर्मनारायण जोशी और मांगीलाल जोशी के बीच विवाद अब सामाजिक खींचतान में बदल गया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच समर्थकों ने ‘खाने का हिसाब’ बताकर पैसे ट्रांसफर किए।

2 min read
May 01, 2026
मांगीलाल जोशी और धर्मनारायण जोशी (पत्रिका फोटो)

उदयपुर: भाजपा के दो दिग्गज नेताओं धर्मनारायण जोशी और मांगीलाल जोशी के बीच पिछले दिनों शुरू हुआ विवाद सामाजिक खींचतान का रूप ले चुका है। इसके बाद गुरुवार को तो हास्यास्पद स्थिति हो गई।

बता दें कि पिछले दिनों पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी की ओर से लिखे पत्र में मांगीलाल जोशी पर आरोप लगाया गया था कि 'सिर्फ जीमने (भोजन करने) आ जाते है…'। इसके जवाब में गुरुवार को अजीब ही माहौल हो गया।

ये भी पढ़ें

1 मई 2026: आज से बदल गए 7 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर रसोई गैस तक, अब इन बातों का रखना होगा खास ख्याल

खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए पैसे

मांगीलाल जोशी के बेटे रोहित जोशी ने विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल के खाते में 5111 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए और कहा कि लो तुम्हारे खाने का हिसाब कर दिया…। इसके बाद तो ऐसी लहर चली कि मांगीलाल समर्थकों ने रुपए ट्रांसफर करना शुरू कर दिया।

10 हजार से ज्यादा रुपए ट्रांसफर

किसी ने 500 तो किसी ने 1000 रुपए समाज पदाधिकारियों के खाते में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में 10 हजार से ज्यादा का भुगतान हो गया। अजीबोगरीब स्थिति देख समाज के पदाधिकारियों ने तुरंत ही मांगीलाल जोशी से संपर्क किया।

साथ ही कहा कि आप लोगों से रुपए ट्रांसफर करने का क्रम रुकवाओ। आखिर मांगीलाल जोशी की अपील पर लोगों ने भुगतान करना रोका। दोनों नेताओं के बीच की विवाद ने समाजिक मंच को भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।

आहत पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संरक्षक डॉ. हेमंत जोशी ने तो विप्र फाउंडेशन जोन-1ए प्रभारी प्रमोद पालीवाल को इस्तीफा दे दिया। लिखा कि संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की ओर से वरिष्ठजनों का सम्मान नहीं, अपमान किया जा रहा है। भोजन जैसे विषयों में भी अनुचित तरीके से हिसाब किया जा रहा है। इससे आहत होकर दायित्व का निर्वहन करने में असमर्थ हूं।

क्या है पूरा विवाद?

मावली के पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी के बीच राजनीतिक खींचतान के साथ ही सामाजिक विवाद हो गया था। धर्मनारायण ने चिट्ठी लिखकर मांगीलाल पर आरोप लगाए थे। वहीं, मांगीलाल ने बयानबाजी करके धर्मनारायण को आड़े हाथों लिया। दोनों के बीच खींचतान से ब्राह्मण समाज में चर्चा और विवाद का माहौल हो गया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में क्यों उठी EWS आरक्षण नियमों में बदलाव की मांग? क्या खत्म होगी जमीन और मकान की शर्त
Published on:
01 May 2026 11:01 am
Also Read
View All