उदयपुर

उदयपुर में एक बार फिर चाकूबाजी, आधी रात को बढ़ा तनाव; पुलिस का भीड़ पर लाठीचार्ज

Udaipur News: घटना के बाद एमबी अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर भीड़ जुट गई। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगी।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 11:24 AM IST
udaipur

उदयपुर। उदयपुर के गुलाबबाग रोड स्थित आयुर्वेदिक रसायनशाला के बाहर गुरुवार रात 8 बजे बाइक को साइड नहीं देने की बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। इस पर एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद एमबी अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर भीड़ जुट गई।

आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगी। इस दौरान विभिन्न थानों जाप्ता तैनात रहा और अधिकारी समझाइश में जुटे रहे। देर रात भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया, इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा। इस दौरान होटल राजदर्शन रोड सिलावटवाड़ी क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने एक दुकान की प्रथम मंजिल पर पत्थर फेंक दिया गया।

इससे दुकान का शीशे टूट गया। देर रात्रि को पुलिस ने क्षेत्र की गलियों में गश्त की व कुछ लोगों को खदेड़ा। इधर, एसपी योगेश गोयल ने देर रात्रि को सिटी राउंड कर कानून व व्यवस्था का जायजा लिया। बाइक से साइड देने की बात को लेकर कांजी का हाटा निवासी शोएब नामक युवक पर रावजी का हाटा निवासी चेतन सिंह पंवार ने चाकू से हमला कर दिया।

चाकू शोएब के दाहिने कंधे में लगा। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर और आरोपी को गिरफ्तार किया। इधर, घायल युवक को एमबी अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोग इमरजेंसी के बाहर एकत्रित हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। इमरजेंसी के बाहर रात को बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हो गए।

थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे दो अलग-अलग बाइक पर युवक जा रहे थे। इस दौरान साइड नहीं देने की बात पर दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान कांजी का हाटा निवासी शोएब नामक युवक पर रावजी का हाटा निवासी चेतन सिंह पंवार ने चाकू से हमला कर दिया।

चाकू शोएब के दाहिने कंधे में लगा। वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सूरजपोल जाप्ता मौके पर पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार किया। इधर, घायल युवक को एमबी अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोग इमरजेंसी के बाहर एकत्रित हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है।

इमरजेंसी के बाहर रात को बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान विभिन्न थानों का जाप्ता मौजूद रहा और अधिकारी समझाइश में जुटे रहे।

Updated on:
20 Sep 2024, 11:24 AM IST
Published on: